Site icon Yashbharat.com

ED: संजय सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, अदालत ने दी चेतावनी, कहा- राजनीतिक बयानबाजी ना करें

13 10 2023

ED: संजय सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, अदालत ने दी चेतावनी, कहा- राजनीतिक बयानबाजी ना करें। आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को ईडी ने 4 अक्टूबर को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। 13 अक्टूबर को संजय सिंह की रिमांड पूरी होने पर ईडी ने अदालत के सामने पेश किया।

अदालत ने संजय सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संजय सिंह को अदालत ने सुनवाई के दौरान चेतावनी दी। अदालत ने कहा कि राजनीतिक बयानबाजी मत कीजिए।

राज्यसभा सांसद संजय सिंह को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए अदालत ने कहा कि मामले के बारे में कुछ टिप्पणी करनी हो तो करिए। अदालत मोदी और अदानी पर राजनीतिक बयानबाजी ना करें। अदालत को यह टिप्पणी मजबूरी में करनी पड़ी। संजय सिंह ने पेशी पर जाने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राजनीतिक बयानबाजी की थी। उन्होंने कहा कि मोदी अदाणी के पीएम हैं। मैंने ईडी से अदाणी के घोटाले की जांच की शिकायत की थी, ईडी ने उस बारे में जांच नहीं की। अदालत ने संजय सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है।

Exit mobile version