Wednesday, May 27, 2026
Latest:
Latest

Manish Sisodiya: 22 जुलाई तक बढ़ाई गई मनीष सिसोदिया की हिरासत

Manish Sisodiya: 22 जुलाई तक बढ़ाई गई मनीष सिसोदिया की हिरासत, दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है।

 

सीबीआई और ईडी की विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 22 जुलाई तक बढ़ा दी है। न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने पर उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन

 

अदालत ने 30 अप्रैल को कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले के संबंध में सीबीआई और ईडी द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार और धन शोधन के मामलों में सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। अदालत ने सीबीआई और ईडी के साथ-साथ सिसोदिया की ओर से पेश हुए वकील की दलीलें सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया था।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम