सिक्किम में भूकंप: सोरेंग में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया
सिक्किम में भूकंप: सोरेंग में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया

सिक्किम में भूकंप: सोरेंग में 4.4 तीव्रता का भूकंप आयाहै। शुक्रवार सुबह सिक्किम में भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार सिक्किम के सोरेंग में आज सुबह 6 बजकर 57 मिनट पर भूकंप आया था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 दर्ज हुई।
जानकारी के अनुसार, भूकंप के कारण घरों में रखी चीजें हिलने लगी, जिसके बाद सभी लोग घरों के बाहर भागे। राहत की बात यह है कि भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
जापान में भी आया भूकंप
गौरतलब है कि गुरुवार को आए भूकंप के कारण जापान भी हिल गया था। यहां दक्षिणी तट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। बताया गया कि तीव्रता रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई थी। भूकंप ने सर्वाधिक असर क्यूशू द्वीप के मियाजाकी प्रांत के निचिनान शहर में दिखाया था।
जानकारी के अनुसार, भूकंप के कारण तीन लोग घायल हो गए थे। इसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी। साथ ही लोगों को समुद्र तट से दूर रहने के लिए कहा गया।








