Site icon Yashbharat.com

Earthquake: 3 मिनट में दो बार नेपाल में आया 5.5 तीव्रता का भूकंप; उत्तर भारत में भी लगे झटके

earthquake

Earthquake: 3 मिनट में दो बार नेपाल में आया 5.5 तीव्रता का भूकंप; उत्तर भारत में भी लगे झटके। नेपाल की धरती आज शाम को भूकंप के दो झटकों से कांप गई। जानकारी के मुताबिक, इसका असर उत्तर भारत में भी दिखा है, जहां हल्के झटके महसूस किए गए है।

Earthquake: 3 मिनट में दो बार नेपाल में आया 5.5 तीव्रता का भूकंप; उत्तर भारत में भी लगे झटके

पश्चिमी नेपाल में शुक्रवार शाम को दो भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी केंद्र के अनुसार, दोनों झटके तीन मिनट के अंतराल पर आए। पहला झटका स्थानीय समयानुसार रात 8:07 बजे 5.2 तीव्रता का आया, जबकि दूसरा रात 8:10 बजे 5.5 तीव्रता का रहा। बता दें कि, प्रारंभिक जानकारी के दौरान एनसीएस ने भूकंप का समय सात बजकर 52 मिनट और इसकी तीव्रता 5.0 बताई थी।

Exit mobile version