राष्ट्रीय

Earthquake: असम के सोनितपुर में भूकंप के झटके, 4.1 रही तीव्रता

दिसपुर। असम में आज हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 रही। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र सोनितपुर रहा। राहत की बात यह है कि इन झटकों से अभी किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नही आई है। बता दें कि पूर्वोतर के इस राज्य में पहले भी भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम