Earthquake: असम के सोनितपुर में भूकंप के झटके, 4.1 रही तीव्रता

earthquake

दिसपुर। असम में आज हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 रही। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र सोनितपुर रहा। राहत की बात यह है कि इन झटकों से अभी किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नही आई है। बता दें कि पूर्वोतर के इस राज्य में पहले भी भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं।

इसे भी पढ़ें-  हैदराबाद में 'भारत समिट 2.0' शुरू होने से पहले गरमाई सियासत: नॉर्वेजियन पत्रकार ने वीजा रद्द होने का लगाया आरोप, BJP ने कहा 'भारत-विरोधी सम्मेलन'