Latest

हनीट्रैप मामला: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ को SIT का नोटिस, दो जून को होगी पूछताछ

(Kamalnath) के बयान पर स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम (SIT) ने नोटिस जारी किया है। एसआईटी ने उस पेन-ड्राइव की भी मांग की है जिसका कमलनाथ ने जिक्र किया था।
भोपाल। हनी ट्रैप मामले में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान पर स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम (एसआईटी) ने नोटिस जारी किया है। जानकारी के मुताबिक कमलनाथ से दो जून को मामले में पूछताछ की जाएगी। वहीं, एसआईटी ने पेन-ड्राइव की भी मांग की है जिसका कमलनाथ ने 21 मई, 2021 को एक ऑनलाइन प्रेस मीट में जिक्र किया था।बता दें कि कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री उमंग सिंघार की महिला मित्र ने भोपाल में खुदकुशी कर ली थी। जानकारी के मुताबिक उमंग सिंघार उससे कुछ दिन बाद शादी करने वाले थे। खुदकुशी के अगले दिन पुलिस ने उमंग सिंघार के ऊपर केस दर्ज कर लिया था। उसके बाद कांग्रेस बचाव में आ गई थी। कमलनाथ ने इसी पर कहा था कि हमारे पास भी हनीट्रैप की पेन ड्राइव है। उसी बयान को लेकर विवाद बढ़ा है।

Back to top button