Katni पुलिस की तत्परता से नहर मे डूब रहे युवक की बची जान

Katni -थाना उमरिया पान अंतर्गत युवक नहर मे डूब रहे युवक क़ो पेट्रोलिंग पुलिस ने बचाया पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के आदेशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया तथा एसडीओपी अखिलेश गौर के निर्देशन में थाना उमरिया पान में पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली की हरदी मोड़ नहर के किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव पानी में डूबा हुआ है।

सूचना पर तत्काल पहुंच कर उक्त को पानी से निकाला गया तो व्यक्ति की धड़कन चलना महसूस की गई । जिसे 100 डायल से जिला अस्पताल उमरियापान भेजा गया । जिसे डॉक्टर के द्वारा जीवित अवस्था में होना बताया गया जब व्यक्ति होश में आया जिसका नाम पता पूछा गया जिसने अपना संतोष पटेल पिता संत राम पटेल निवासी उम्र 37 वर्ष झिन्ना पिपरिया थाना ढीमरखेड़ा का होगा बताया। उक्त कार्यवाही में उमरिया पान पुलिस की अहम भूमिका रही।

Exit mobile version