विधायक संजय पाठक के प्रयासों से विजयराघवगढ़, बरही क्षेत्र के किसानों को बड़ी सौगात: 680 करोड़ की सूक्ष्म सिंचाई परियोजनाओं को कैबिनेट की मंजूरी

कटनी। प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में किसानों के हित में एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए कटनी जिले की धनवाही सूक्ष्म सिंचाई परियोजना एवं कटनी जिले की बरही सूक्ष्म उद्यम सिंचाई परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई है। विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक के प्रयासों से कटनी की बरही सूक्ष्म उधोग सिंचाई परियोजनाएं बाणसागर डेम सिंचाई परियोजना के अंतर्गत स्वीकृत की गई हैं, जिनकी कुल लागत करीब 680 करोड़ रुपये है। धनवाहि परियोजना 53, 74 करोड़ की है जबकि बरही सिंचाई परियोजना 567 करोड़ की है जिसमे बरही में 14 हजार किसान को लाभ होगा धनवाहि के 33 सौ हेक्टेयर में लाभ पहुंचेगा तथा 3 हजार किसानों को लाभ मिलेगा। यह परियोजना लिफ्ट इरिगेशन के प्रारूप पर बनाई जाएगी जिसमें पंप से पानी खींचकर उसे केनाल के माध्यम से खेतों तक पहुंचाया जाएगा। इसमें भूमि अधिग्रहण नहीं होगा।
विधायक संजय पाठक ने बताया कि इन महत्वाकांक्षी परियोजना के माध्यम से क्षेत्र की करीब 27 हजार 500 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे करीब 17 हजार किसान बंधुओं को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। इससे क्षेत्र में कृषि उत्पादन, फसल विविधता और किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है।
आज केबिनेट के इस महत्वपूर्ण निर्णय की जानकारी सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चेतन्य कश्यप ने दी। उन्होंने बताया कि यह परियोजना जल संसाधनों के बेहतर उपयोग के साथ-साथ किसानों को स्थायी सिंचाई सुविधा प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
विजयराघवगढ़ विधायक श्री संजय सत्येन्द्र पाठक ने इस स्वीकृति पर मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव, जल संशाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट, मंत्री चेतन्य कश्यप सहित सम्पूर्ण मंत्रिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए इसे किसानों के हित में लिया गया ऐतिहासिक फैसला बताया।
उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास के नए द्वार खुलेंगे और कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।
विधायक संजय पाठक ने यह भी कहा कि लंबे समय से क्षेत्र के किसान सिंचाई सुविधाओं की मांग कर रहे थे, जिसे ध्यान में रखते हुए वे निरंतर इन परियोजनाओं की स्वीकृति के लिए प्रयासरत थे। आज मेहनत रंग लाई है और क्षेत्र के किसानों को यह बड़ी सौगात मिली है।
परियोजना की स्वीकृति के बाद किसानों में खुशी और उत्साह का माहौल है। किसानों ने सरकार और विधायक का आभार जताते हुए कहा कि यह निर्णय आने वाले वर्षों में क्षेत्र की कृषि तस्वीर बदलने वाला साबित होगा।








