Latest

ट्रांसफार्मरों बीच लोड डिवाइड न होने के कारण लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे छपरवाह के रहवासी, विघुत अधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग

कटनी। गर्मी के मौसम में उपनगरीय क्षेत्र छपरवाह के लोग वर्तमान में लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। यह समस्या कोई दो-चार दिनों से नहीं बल्कि काफी समय से है। क्षेत्र में यह समस्या सिर्फ इस कारण है कि यहां स्थापित चार ट्रांसफार्मर के बीच में लोड डिवाइड नहीं किया गया और एक ही ट्रांसफार्मर में ज्यादा लोड होने की वजह से यह समस्या है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि क्षेत्र में सबसे पुराना ट्रांसफार्मर हनुमान मंदिर के सामने लगा है। जिसमें सबसे ज्यादा उपभोक्ता संख्या है। वहीं एक ट्रांसफार्मर पूर्व पार्षद दिनेश मिश्रा(गोली) के मकान के पास लगा है और एक अन्य ट्रांसफार्मर छपरवाह-मंूगाबाई कालोनी पहुंच मार्ग पर कोमल विश्वकर्मा के खेत के पास सड़क किनारे लगा है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इन तीन ट्रांसफार्मरों के बीच में लोड डिवाइड न होने की वजह से हनुमान मंदिर के सामने वाले ट्रांसफार्मर के उपभोक्ता लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। नतीजा अतिरिक्त लोड के कारण लो-वोल्टेज की समस्या उत्पन्न हो रही है। लो-वोल्टेज के कारण बल्ब का सिर्फ फिलामेंट जल रहा है जो किसी काम का नहीं है। इसके साथ ही अन्य इलेक्ट्रॉनिक समान जैसे पंखा, टीवी, आयरन, फ्रिज आदि शोभा की वस्तु बनकर रह गई है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए कई बार विभाग के पदाधिकारियों को मौखिक व लिखित शिकायत दर्ज कराई गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। क्षेत्रवासियों ने विघुत वितरण कंपनी के आला अधिकारियों का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित कराते हुए तीनों ट्रांसफार्मरों के बीच लोड डिवाइड कर समस्या के समाधान की मांग की है।

 

Back to top button