FEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

MP पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 साल से एक ही जिले में तैनात डीएसपी, इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर होंगे तबादलित

MP पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 साल से एक ही जिले में तैनात डीएसपी, इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर होंगे तबादलित। पुलिस मुख्यालय भोपाल ने एक पत्र जारी कर 10 साल से एक ही जिले में काम कर रहे डीएसपी, इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर के ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू की है। यह पत्र 18 फरवरी को जारी हुआ था और 25 फरवरी तक सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक जानकारी पुलिस मुख्यालय में भेजनी है।

इस कवायद के पीछे वजह बताई जा रही है, लगातार एक ही जिले में तैनात रहने से पुलिस अधिकारियों की निष्पक्ष कार्रवाई पर सवाल उठते हैं। ऐसे कई मामले सामने भी आए हैं। इसके बाद पुलिस मुख्यालय ने यह बदलाव करने का निर्णय लिया है।

माना जा रहा है कि इस बदलाव से प्रदेशभर से बड़ी संख्या में डीएसपी, इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर इधर से उधर होंगे। इसके साथ ही जो पुलिस अधिकारी तबादले के प्रयास में लगे हैं, अगर वह भी इस श्रेणी में आ रहे होंगे तो वह भी प्रभावित होंगे।

25 फरवरी तक मांगी गई है जानकारी

25 फरवरी तक सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को यह जानकारी पुलिस मुख्यालय की कार्मिक शाखा में भेजनी है। इस कवायद के पीछे वजह बताई जा रही है, लगातार एक ही जिले में तैनात रहने से पुलिस अधिकारियों की निष्पक्ष कार्रवाई पर सवाल उठते हैं। ऐसे कई मामले सामने भी आए हैं। इसके बाद पुलिस मुख्यालय ने यह बदलाव करने का निर्णय लिया है।

डीएसपी, इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर इधर से उधर होंगे

माना जा रहा है कि इस बदलाव से प्रदेशभर से बड़ी संख्या में डीएसपी, इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर इधर से उधर होंगे। इसके साथ ही जो पुलिस अधिकारी तबादले के प्रयास में लगे हैं, अगर वह भी इस श्रेणी में आ रहे होंगे तो वह भी प्रभावित होंगे।

ग्वालियर और चंबल जोन के जिलों में भी ऐसे कई पुलिस अधिकारी हैं, जो सब इंस्पेक्टर से लेकर इंस्पेक्टर और डीएसपी तक अलग-अलग अवधि में एक ही जिले में रहे। कई तो 10 साल से अधिक समय तक की कार्यअवधि एक ही जिले में पूरी कर चुके हैं।

गृह जिले की भी बड़ी गफलत

पुलिस के रिटायर्ड अधिकारी बताते हैं- प्रदेश के सभी जिलों में गृह जिले की भी बड़ी गफलत है। कई पुलिस अधिकारी ऐसे हैं, जिनकी पढ़ाई तक उसी जिले में हुई, जहां सालों नौकरी की। लेकिन गृह जिले आसपास हैं, जिसकी वजह से बचे रहते हैं, जबकि घर तक उन्हीं जिलों में बना लिए हैं।

एक ही जगह जमे रहने से निष्पक्ष कार्रवाई की उम्मीद नहीं रहती

यह सही कार्रवाई है। चुनाव आयोग आदेश देता है, तीन साल से तैनात अधिकारी स्थानांतरित किए जाएं, कोई तो वजह होगी। जो फील्ड पोस्टिंग वाले लोग हैं, लंबे समय तक एक ही जगह तैनात रहने से वहां कई तरह के संबंध बन जाते हैं। ऐसे में निष्पक्ष कार्रवाई की उम्मीद नहीं की जा सकती। – एसएस शुक्ला, रिटायर्ड एडीजी

इससे पुलिसिंग सुधरेगी

यह निर्णय बहुत पहले हो जाना चाहिए था। अगर यह व्यवस्था लागू होती है तो पुलिसिंग सुधरेगी। योग्य पुलिस अधिकारियों की योग्यता का लाभ दूसरी जगह भी मिलेगा। नया अधिकारी जो जाएगा, नए क्षेत्र की जानकारी प्राप्त होगी। नई जगह खुद को साबित करने के लिए बेहतर काम करना होगा। – जेपी शर्मा, रिटायर्ड एसपी

Back to top button