Monday, May 4, 2026
Latest:
Latest

Drunk and Drive: पुलिस कर्मी ने की रंजिश, बाइक जप्त बनाया ड्रिंक एन्ड ड्राइव का केस; पीड़ित ने की अधीक्षक को शिकायत

Drunk and Drive: कटनी-माधव नगर थाने में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक ने युवक की रोड किनारे खड़ी गाडी थाने ले जाकर शराब पीकर गाडी चलाने का अपराध दर्ज कर दिया जबकि वाहन मालिक अपने घर गया था जिसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को की है शिकायत कर्ता रवि उर्फ़ भीम नागवानी निवाशी राबर्ट लाइन ने बताया की कल शाम छ बजे बह अपनी गाडी तांगा स्टेण्ड समीप रोड किनारे खड़ी करके घर गया हुआ था

तभी दो घंटे बाद लौटकर आया तो गाडी थाने जा चुकी थी पता करने पर बताया गया की माधव नगर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक प्रवीण सिंह द्वारा गाडी थाने ले जाई गयी है ओर झूठा केस शराब पीकर वाहन चलाने का बना दिया गया जबकि पीड़ित द्वारा गाडी चलायी ही नहीं गयी पुलिस कर्मी द्वारा रंजिशन कार्यबाही की गयी ऐसा आरोप पीड़ित द्वारा लगाया गया मामले की जाँच पुलिस अधीक्षक द्वारा माधव नगर थाना प्रभारी के लिए भेज दिया गया है

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम