सुदर्शना क्लब का दीपावली मिलन समारोह बड़े धूम धाम के साथ हुआ भगवान को अर्पित किए 56 भोग
सुदर्शना क्लब का दीपावली मिलन समारोह बड़े धूम धाम के साथ हुआ भगवान को अर्पित किए 56 भो
कटनी – सुदर्शना क्लब में दीपों की जगमगाहट के साथ दीपावली मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया पूरा वातावरण दीपों की लौ की तरह जल रहा था और सभी के मन में अपनापन भरने वाला थासभी सखिया अपने-अपने घरों से स्वादिष्ट व्यंजन तैयार कर के लाई कहीं पर मीठे में रसगुल्ला… तो कहीं पर लड्डू की महक थी तो कहीं नमकीन मठरी कचौरी और पुलाव का जायका सबका मन मोह रहा था.हर थाली में न सिर्फ़ स्वाद था बल्कि उसमें अपनेपन और स्नेह की ख़ुशबू घुली हुई थी क्लब की सभी सखियाँ जब एक-दूसरे के बनाए हुए स्वादिस्ट व्यंजनों का स्वाद चखती तो चेहरे पर मुस्कान और दिल में अपनापन झलक रहा था हँसी-ठिठोली गीत-संगीत और दीपों की रोशनी में आज का मिलन सचमुच एक परिवारिक उत्सव का रूप ले चुका था
क्लब के सदस्य जब एक-दूसरे के बनाए व्यंजनों का स्वाद चखते तो चेहरे पर मुस्कान और दिल में अपनापन झलक रहा था सभी सखियों ने मिलकर एक-दूसरे को दीपावली मिलन एवं वन्दे मातरम गीत गाकर शुभकामनाएँ दीं और यह संकल्प लिया कि सुदर्शना क्लब की यह आत्मीय परंपरा यूँ ही हर वर्ष मिलन और प्रेम का संदेश देती रहे l
दीप जले तो उजियारा हो मन मिले तो त्योहार हो
सर्वप्रथम राष्ट्रवनंदना की प्रस्तुति राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर वंदे मातरम् गीत की सामूहिक और सुंदर प्रस्तुति सुदर्शना परिवार के उपस्थित सदस्यों द्वारा की गई ।सुश्री मीरा भार्गव की अध्यक्षता में कार्यक्रम के प्रथम चरण में दीप्रज्वलन सिहोरा से पधारी मातृशक्ति विशिष्टिथिति श्रीमती मुन्नी मिश्रा जी ने दीप प्रज्वलन कर गणेश लक्ष्मी सरस्वती जी एवं खाटू श्याम बाबा का पूजन अर्चन श्रीमती महिमा अग्रवाल दीपशिखा शिवहरे ,वंदना गेलानी ने माल्यार्पण किया ।मंगलाचरण आरती का मधुर गायन अलका अग्रवाल ,कांता भौमिया कल्पना कोटक ,निकिता कोटक एवं मीना शर्मा जी ने किया ।इसके बाद रश्मि कनकने मीना खंडेलवाल ,हीरामणि बरसैंया , सुशीला शर्मा नीतू लालवानी ,अनु शशांक श्रीवास्तव , रंजना बहरे , आशा कोहली ,ममता भार्गव ,ऊर्मिला शर्मा,तनु गुप्ता ,प्रियंका गुप्ता ,अंजली सोनी ,निधि जैन , प्रिया भार्गव ,रीना कुचिया ,रूबी बरसैंया ,ने छप्पन भोग अपर्ण किए । कार्यक्रम के दूसरे चरण में विविध व्यंजनों का स्वाद सबने साथ बैठकर आनंद भोज किया इस सहभोज में सभी को बहुत ही आनंद आया अपने हाथों से बनाए व्यंजन एक दूसरे को आग्रह कर खिलाए । इसके बाद दीपोत्सव कार्यक्रम में सबने दीप जलाकर प्रार्थना गीत ज्योत से ज्योत जलाते चलो प्रेम की गंगा बहाते चलो गाते हुए दीपावली सजाई । कार्यक्रम के तीसरे चरण में सर्प्राइज गेम में रिद्धी सिद्धि गणेश लक्ष्मी पुरस्कार क्रमशः श्रीमती ,कल्पना कोटक ,निकिता कोटक ,आरती चौबे ,रोशनी टीपा को मिले ।अर्ली पुरस्कार दीपशिखा शिवहरे ,स्नेहलता सोनी को मिला । कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति नई सदस्या लता गुप्ता ,मनीषा त्रिसोलिया ,सुदर्शना दीपाली गुप्ता ,अनीता सिजारिया ,शशी दुबे, गायत्री त्रिवेदी ,रीना कुचिया ,शांति शर्मा ,रागिनी मित्तल ,रंजना गर्ग ,आरती चौबे ,अंजली सोनी ,प्रियंका गुप्ता की रही ।

