Latest

दद्दाधाम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव स्थल जाने और वापस आने मिशन चौक व दद्दाधाम से निशुल्क बस सेवा

कटनी(YASHBHARAT.COM)।झिंझरी स्थित दद्दाधाम में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं शिवलिंग निर्माण महारूद्राभिषेक के धार्मिक आयोजन में श्रद्धालु माताओं बहनों के लिये कार्यक्रम स्थल दद्दा धाम तक आवागमन के लिये निशुल्क बस भी सेवा दद्दा शिष्य मंडल द्बारा शुरू की गयी है। दद्दा शिष्य मण्डल ने बताया कि कल 10 नवम्बर सोमवार से निःशुल्क बस सेवा मिशन चौक और दद्दाधाम से उपलब्ध रहेगी। श्रद्धालु प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव स्थल जाने और वहां से वापस आने इस निःशुल्क बस सेवा का लाभ उठा सकते हैं। दद्दा शिष्य मंडल ने नगर की धर्म प्रिय जनता से अपील की है कि कार्यक्रम में पहुंचकर पुण्यलाभ अर्जित करें।

Vivek Shukla

28 वर्ष से पत्रकारिता, क्राइम रिपोर्टर के रूप में लंबा अनुभव डिजिटल मीडिया में सक्रिय, खबरों का फॉलोअप तथा उसकी तह तक जाना वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में उप संपादक