katniLatest

नये कानून परिवर्तन पर जिला सत्र न्यायधीश व पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी

कटनी –भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवम भारतीय साक्ष्य सुरक्षा अधिनियम 2023 में हुए संशोधन जो आज 01 जलाई 2024 की रात 12 बजे से लागू हो गए हैं। इस संबंध में अभिजीत कुमार रंजन पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देशन में नगर निगम ऑडिटोरियम बस स्टैंड में उपरोक्त तीन नए कानून के क्रियान्वयन के संबंध मेंकार्यशाला आयोजित की गई ।

जिसमे मुख्यतिथि श्री धर्मेंद्र सिंह राठौड़ प्रधान एवं सत्र न्यायाधीश रहे व अभिजीत कुमार रंजन पुलिस अधीक्षक कटनी, सुनीता मेहरा अध्यक्ष जिला पंचायत कटनी, श्री शशांक श्रीवास्तव पूर्व महापौर कटनी, डॉ संतोष डेहरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी, डॉ यशवंत वर्मा सिविल सर्जन कटनी की मंच पर उपस्थिती रही व जिला सत्र न्यायधीश महोदय व पुलिस अधीक्षक द्वारा नये कानून क़े बारे मे गणमान्य व मौजूद लोगो क़ो जानकारी दी।

बस स्टेण्ड ओडोटोरियम मे आयोजित हुयी कार्यशाला

इस दौरान पीतांबर टोपनानी कटनी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष, दीपक टंडन भाजपा जिला अध्यक्ष कटनी, सुरेश सोनी पिछड़ा प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष व समस्त थाना चौकी प्रभारी ओर छात्र छात्राये भी मौजूद रहेl

Back to top button