सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: त्रिपुरा सरकार ने DA और DR में की 3% की बढ़ोतरी, मकान किराया भत्ता (HRA) भी बढ़ा; 8वें वेतन आयोग पर CM ने दिया बड़ा अपडेट

Virar Fake Currency Racket: विरार में 1 करोड़ रुपये के नकली नोटों का बड़ा रैकेट भंडाफोड़; 30 लाख में बेचे जाने की थी साजिश

सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: त्रिपुरा सरकार ने DA और DR में की 3% की बढ़ोतरी, मकान किराया भत्ता (HRA) भी बढ़ा; 8वें वेतन आयोग पर CM ने दिया बड़ा अपडेट

अगरतला: त्रिपुरा सरकार ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री माणिक साहा ने महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3% की बढ़ोतरी की घोषणा की है, जिसके बाद कुल डीए मूल वेतन का 44% हो गया है। इसके साथ ही राज्य कैबिनेट ने मकान किराया भत्ता (HRA) को भी बढ़ाकर मूल वेतन का 10% (अधिकतम 10,000 रुपए प्रति माह) करने का फैसला किया है। ये दोनों बदलाव 1 अक्टूबर 2026 से लागू माने जाएंगे।

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 8वें वेतन आयोग ने बढ़ाई सैलरी पर चर्चा तेज

1.83 लाख से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सीधा लाभ

सरकार के इस फैसले से राज्य के 1,02,563 कर्मचारियों और 81,019 पेंशनभोगियों को सीधा लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री साहा ने बताया कि 3% डीए और एचआरए में बढ़ोतरी से राज्य के खजाने पर सालाना लगभग 300 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा। इससे पहले राज्य सरकार ने 1 अप्रैल से लागू होने वाले 5% डीए बढ़ोतरी का ऐलान किया था। इस तरह इस साल डीए में कुल 8% की वृद्धि की जा चुकी है।

जुलाई 2022 से अब तक 36% बढ़ा महंगाई भत्ता

27 नवंबर को होने वाले निकाय चुनावों से पहले रविवार (22 नवंबर) को अगरतला में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम साहा ने कहा कि उनकी सरकार ने जुलाई 2022 से अब तक डीए में 36 प्रतिशत अंकों (8% से बढ़ाकर 44%) की ऐतिहासिक वृद्धि की है। उन्होंने दावा किया कि पूर्वोत्तर के किसी भी राज्य ने इतने कम समय में डीए में इतनी बड़ी बढ़ोतरी नहीं की है। सीएम ने स्पष्ट किया कि यह कदम केंद्र सरकार के कर्मचारियों (जिन्हें वर्तमान में 60% डीए मिल रहा है) और राज्य कर्मचारियों के बीच के अंतर को कम करने के लिए उठाया गया है।

इसे भी पढ़ें-  3rd AC में बिना टिकट पकड़े गए तो कितना लगेगा जुर्माना? जानिए रेलवे के नियम, किराया और जेल तक की सजा का प्रावधान

8वें वेतन आयोग पर मुख्यमंत्री ने साफ किया रुख

8वें वेतन आयोग के तहत वेतन संशोधन (Pay Revision) के मुद्दे पर मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कर्मचारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार इसके लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि इस विषय पर वित्त मंत्री प्रणजीत सिंहा रॉय के साथ चर्चा हो चुकी है और केंद्र सरकार की तर्ज पर राज्य में भी संशोधित वेतन ढांचा लागू करने के लिए कदम उठाए जाएंगे।