Discussion On Exam with Prime Minister: प्रधानमंत्री से परीक्षा पे चर्चा कार्यकम में भाग लेने चयन प्रतियोगिता 2023 आयोजित की गई है। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 7वीं बार प्रधानमंत्री जी परीक्षा पे चर्चा संवाद के अंतर्गत विद्यार्थियो, अभिभावको तथा शिक्षको से चर्चा करेगे, ताकि छात्रो को उनकी आकाक्षाओ ओर लक्ष्यो को पूरा करने में सक्षम बनाया जा सके। प्रतियोगिता मे मध्यप्रदेश से 102 विद्यार्थियो, 10 शिक्षको तथा 10 अभिभावको को अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता हेतु विद्यार्थियो तथा शिक्षको एवं अभिभावको के लिए पृथक- पृथक बहुविकल्पीय प्रश्न निर्धारित है।
आवश्यक निर्देश
प्रातियोगिता हेतु समस्त हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी प्राचार्य तथा शिक्षक https://innovateindia.mygov.in/hi/pp-2024लिंक पर जाकर अपने मोबाईल नम्बर अथवा ईमेल आई डी के माध्यम से लागिन कर ओ.टी.पी. के माध्यम से पंजीयन करा सकते है। सभी प्राचार्य शिक्षक 05 बहुविकल्पीय प्रश्नो का उत्तर वेबसाइट पर सबमिट करना होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु शिक्षक को उपरोक्त लिंक पर जाकर 05 बहुविकल्पीय प्रश्नो के उत्तर क्लिक करने होगे।
प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु विद्यार्थियो को
https://innovateindia.mygov.in/hi/pp-2024लिंक पर जाकर प्रश्नो के उत्तर देने होगे जिन विद्यार्थियो के पास इंटरनेट ई-मेल परीक्षा पे चर्चा आई.डी. या मोबाईल नम्बर नहीं है वे शिक्षक के माध्यम से भागीदारी विकल्प पर जाकर पी.पी.सी. 2024 में भाग ले सकते है। एक शिक्षक लागिन के जरिये एक या एक से अधिक छात्रो की प्रविष्टियो का एक के बाद एक सही विवरण जमा कर सकते है। उपरोक्त प्रतियोगिता कक्षा 6वीं से 12वीं तक में अध्ययनरत स्कूली विद्यार्थियो के लिए 12 जनवरी 2024 तक खुली है।
इसी प्रकार अभिभावको को भी प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु उपरोक्त लिंक पर जाकर 05 बहुविकल्पीय प्रश्नो के उत्तर क्लिक करने होगे। सभी भाग लेने वाले शिक्षको, विद्यार्थियो तथा अभिभावको को भारत सरकार द्वारा प्रमाण पत्र दिया जावेगा तथा शिक्षको, विद्यार्थियो तथा अभिभावको को भारत सरकार द्वारा पी. पी.सी. किट भेंट किये जावेगे। चयनित प्रतियोगिता तथा कार्यकम के संबंध में विस्तृत निर्देश लिंक पर देखे जा सकते है।
जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के समस्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय हाईस्कूल, अशासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं हाईस्कूल,सी.बी.एस.सी. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं हाईस्कूल, आई.सी.एस.ई. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं हाईस्कूल के प्राचार्याे को उक्त महत्वपूर्ण आदेश के तहत सभी शालाओ में प्राचार्य, शिक्षक तथा विद्यार्थियो को इस प्रतियोगिता में अनिवार्यत भाग लेने हेतु निर्देशित किया है।
विद्यार्थी अधिकाधिक संख्या में प्रतियोगिता में भाग ले सके इस हेतु शाला के सभी विद्यार्थियो को शिक्षको के मध्य बाटने तथा उनका पंजीयन कराकर उनकी प्रविष्टियो को अग्रेषित करने के निर्देश दिए है। प्रदेश तथा राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान पुरुस्कार के विजेताओ का चयन करते समय विद्यार्थियो की अधिकतम प्रतिभागिता कराने वाले शिक्षको को विशिष्ट रुप से चिन्हित करने के निर्देश दिए है।

