katniLatest

आईएचएसडीपी क़े जर्जर मकान का छज्जा गिरा, विकलांग महिला घायल

आईएचएसडीपी क़े जर्जर मकान का छज्जा गिरा, विकलांग महिला घायल

कटनी। एनकेजे थाना क्षेत्र क़े श्रीराम जानकी हनुमान वार्ड क्रमांक 18 अन्तर्गत आईएचएसडीपी योजनान्तर्गत निर्मित भवन में कल छत गिरने से उक्त मकान में रहने वाली विकलांग महिला चोटिल हो गई है।

स्थानीय पार्षद रागिनी मनोज गुप्ता ने आरोप लगाते हुए कहा की ठेकेदार द्वारा बहुत ही जर्जर मकान बनाए है जिसके गिरने से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है उक्त योजनानतर्गत निर्मित समस्त भवनों में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है जिससे बहुत ही कमजोर भवन बनाए गए हैं और कुछ ही वर्षों में जर्जर हो गए हैं।

 

शासन द्वारा सड़क, नाली, बिजली, पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है जिससे लोग परेशान है गत दिवस इस योजना अंतर्गत मकान मे निवास रत विकलांग महिला कविता लालवानी उम्र 40 वर्ष घायल हो गयी है

Back to top button