Latest

बिजली कंपनी के कर्मचारियों को डिजिटल सौगात: अब घर बैठे ऑनलाइन होगा ट्रांसफर, ‘एम्प्लाई ट्रांसफर माड्यूल’ लॉन्च; जानें नियम और अंतिम तिथि

बिजली कंपनी के कर्मचारियों को डिजिटल सौगात: अब घर बैठे ऑनलाइन होगा ट्रांसफर, ‘एम्प्लाई ट्रांसफर माड्यूल’ लॉन्च; जानें नियम और अंतिम तिथि, मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने अपने कार्यबल को आधुनिक बनाने और स्थानांतरण प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने कर्मचारियों के लिए ‘एम्प्लाई ट्रांसफर माड्यूल’ लॉन्च किया है, जिससे अब तबादले की पूरी प्रक्रिया ‘पेपरलेस’ और ऑनलाइन हो जाएगी।

King Kobra: दराज खोला तो निकला सोने की अंगूठी पहना हुआ कोबरा, नजारा देख उड़े घर वालों के होश; फिर जो हुआ…

पारदर्शिता के साथ मिलेगी सुविधा

मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन व प्रशासन) राकेश शर्मा के अनुसार, इस नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को बिचौलियों और दफ्तरों की भागदौड़ से बचाना है। अब कर्मचारी अपनी पसंद के आधार पर ऑनलाइन विकल्प चुन सकेंगे। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि अब केवल ऑनलाइन आवेदन ही मान्य होंगे, ऑफलाइन आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

आवेदन के लिए जरूरी शर्तें और आधार:

कर्मचारी निम्नलिखित आधारों पर अपने स्थानांतरण के लिए आवेदन कर सकते हैं:

  • व्यक्तिगत कारण: निजी समस्याओं के आधार पर।

  • गंभीर बीमारी: स्वयं या परिवार के सदस्य की गंभीर स्थिति।

  • शासकीय सेवा: यदि पति या पत्नी अन्य किसी सरकारी सेवा में कार्यरत हैं।

  • म्यूचुअल ट्रांसफर: आपसी सहमति से एक-दूसरे के स्थान पर तबादला।

पात्रता और समय सीमा:

  • कार्यकाल: आवेदन वही कर्मचारी कर सकेंगे जिनकी वर्तमान स्थान पर पदस्थापना को 1 वर्ष पूरा हो चुका है। 1 वर्ष से कम अवधि वालों के आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।

  • डेडलाइन: ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 मई निर्धारित की गई है।

Back to top button