katniमध्यप्रदेश

करंट फैलाने वाले शिकारी गिरफ्त में ढीमरखेडा पुलिस की कार्रवाई

करंट फैलाने वाले शिकारी गिरफ्त में ढीमरखेडा पुलिस की कार्रवा

कटनी- पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (आई.पी.एस.) द्वारा जिले में फरार आरोपियों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देश जारी किये गये थे, निर्देश के पालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री डॉ. संतोष डेहरिया एंव एस.डी.ओ.पी. आंकाक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में और थाना प्रभारी ढीमरखेडा निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में फरार आरोपियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुये महत्तवपूर्ण सफलता अर्जित की है।
घटना का संक्षिप्त विवरण आरोपियों द्वारा घटना 9 दिसंबर को श्रीलाल कुम्हार के खेत के पास ठाकुर बाबा नाला झिन्नापिपरिया में जंगली जानवरों को मारने की नियत से बिजली करेंट लगाया गया था जिसमें फंसकर झिन्नापिपिरया निवासी भागीरथ कुम्हार की मृत्यु हो गई थी। जिस पर थाना ढीमरखेडा मे मर्ग क्रमांक 64/2025 कायम कर जांच में लिया गया। मर्ग जांच में आये तथ्यों के आधार पर आरोपी अनिल उर्फ बबलू पिता गोरेलाल लोनी उम्र 27 निवासी ग्राम गूडा और मनरमन लोनी पिता मुन्नीलाल लोनी उम्र 37 साल निवासी गूडा के विरुद्ध अपराध कंमाक 64/26 धारा 105,3 (5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध विवेचना में लिया गया। घटना के बाद से ही आरोपी फरार थे। दौराने विवेचना आरोपियों को दस्तयाब किया गया और अपराध के बारे में पूछताछ किया गया जिनके द्वारा जुर्म करना स्वीकार किया जाने पर गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। मामले में आरोपी -अनिल उर्फ बबलू पिता गोरेलाल लोनी उम्र 27 निवासी ग्राम गुंडा 02 मनरमन लोनी पिता मुन्नीलाल लोनी उम्र 37 साल निवासी गूंडा को गिरफ्तार किया गया है

कार्यबाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे, उनि सुरेश चौधरी, सउनि विजेन्द्र तिवारी प्र आर मनोज ठाकुर, प्र आर दीपक श्रीवास आर. पंकज आर. अमित शुक्ला आर. अजय धुर्वे आर. जोगेश्वर कुंजाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Back to top button