
MP Dheeraj Sahu IT raid Latest Updates कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज साहू के यहां नोटों का अंबार मिला है, जिसे गिनना चुनौती बन गया है। ताजा खबर यह है कि यहां मिले बेनामी कैश का आंकड़ा 500 करोड़ तक जा सकता है। नोट गिनने के लिए और मशीनें बुलवाई गई हैं। 100 कर्मचारी डबल शिफ्ट में नोट गिन रहे हैं।
Congress MP Dheeraj Sahu IT raid Latest Updates
धीरज साहू के झारखंड और ओडिशा स्थित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। भाजपा ने इसे देश के इतिहास की सबसे बड़ी आयकर छापेमारी बताया है।
वहीं कांग्रेस ने भी अपने नेता से पल्ला झाड़ लिया है। पार्टी आलाकमान ने झारखंड कांग्रेस से रिपोर्ट बुलवाई है।
समाचार एजेंसी पीटीआई ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया कि बुधवार को यहां छापा मारा गया था। यह देश के इतिहास में किसी भी एजेंसी द्वारा एक ही ऑपरेशन में अब तक की सबसे अधिक काले धन की बरामदगी है।
अधिकांश नकदी ओडिशा में बौध डिस्टलरी प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े परिसरों से बरामद की गई है।
नकदी पैक करने के लिए करीब 200 छोटे-बड़े बैग का इस्ते








