3 उपमुख्यमंत्री की मांग कर्नाटक में, शिवकुमार को रोकने के लिए सिद्धारमैया ने बनाया यह कैसा प्लान
3 उपमुख्यमंत्री की मांग कर्नाटक में, शिवकुमार को रोकने के लिए सिद्धारमैया ने बनाया कौन सायह कैसा प्लान

3 उपमुख्यमंत्री की मांग कर्नाटक में, शिवकुमार को रोकने के लिए सिद्धारमैया ने बनाया कौन सायह कैसा प्लान। कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार में तीन और उपमुख्यमंत्री बनाने की मांग उठ रही है. कांग्रेस के एक धड़े का मानना है कि इससे उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार पर लगाम लगेगी. चर्चा है कि कर्नाटक सरकार के ढाई साल पूरे होने के बाद शिवकुमार सीएम पद की मांग कर सकते हैं.
Karnataka Politics: कांग्रेस शासित राज्य कर्नाटक में तीन और उपमुख्यमंत्री नियुक्त करने की मांग जोर पकड़ रही है. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बुधवार को कहा कि इस पर कांग्रेस आलाकमान का फैसला अंतिम होगा. सिद्धारमैया सरकार के कुछ मंत्री डिप्टी सीएम पद वीरशैव-लिंगायत, एससी/एसटी और अल्पसंख्यक समुदाय को दिए जाने की सिफारिश कर रहे हैं.
फिलहाल, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार (जो वोक्कालिगा समुदाय से आते हैं) सिद्धारमैया कैबिनेट में एकमात्र डिप्टी सीएम हैं. तीन और उपमुख्यमंत्री नियुक्त करने के सवाल पर सीएम सिद्धारमैया ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आलाकमान जो भी फैसला करेगा, वह अंतिम होगा. कांग्रेस के भीतर एक धड़े का मानना है कि मंत्रियों द्वारा तीन और उपमुख्यमंत्री की मांग वाला बयान सिद्धारमैया खेमे की योजना का हिस्सा है. ताकि डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को काबू में रखा जा सके. क्योंकि चर्चा है कि वह इस सरकार के ढाई साल बाद सीएम पद की मांग कर सकते हैं.
दोनों ने ही CM पद के लिए दावेदारी पेश की थी
कर्नाटक सरकार में सहकारिता मंत्री के एन राजन्ना, आवास मंत्री बी जेड जमीर अहमद खान, लोक निर्माण मंत्री सतीश जारकी होली और सिद्धारमैया के करीबी माने जाने वाले कुछ नेता पिछले एक सप्ताह से तीन और उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग कर रहे हैं. पिछले साल मई में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी. दोनों ने ही मुख्यमंत्री पद के लिए दावा ठोका था. जिसके बाद कांग्रेस आलाकमान ने तय किया था कि शिवकुमार ही “एकमात्र” उपमुख्यमंत्री होंगे.








