LatestFEATUREDराष्ट्रीय

Delhi MCD उपचुनाव 2025: BJP की बढ़त, AAP-कांग्रेस ने भी दिखाया दम

Delhi MCD उपचुनाव 2025: BJP की बढ़त, AAP-कांग्रेस ने भी दिखाया दम

Delhi MCD उपचुनाव 2025: BJP की बढ़त, AAP-कांग्रेस ने भी दिखाया दम। अब तक बीजेपी ने कुल छह सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं आम आदमी पार्टी ने अब तक दो पर जीत दर्ज की है। वहीं शोएब इकबाल की पार्टी ने एक सीट पर जीत दर्ज की है और कांग्रेस भी एक सीट जीती है। अभी दो सीट पर वोटों की गिनती हो रही है। इन दोनों ही सीटों पर आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर चल रही है।

Delhi MCD उपचुनाव 2025: BJP की बढ़त, AAP-कांग्रेस ने भी दिखाया दम

10:41 AM, 03-Dec-2025

MCD Election Delhi 2025: विनोद नगर से भाजपा जीती

विनोद नगर से भाजपा ने जीत दर्ज की है। यहां से बीजेपी के उम्मीदवार सरला चौधरी को टिकट दिया गया था। इन्होंने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गीता रावत को हराया है। इन दोनों के बीच वोटों का अंतर 1769 रहा।

10:38 AM, 03-Dec-2025

Delhi MCD Election Result: अशोक विहार में खिला कमल

अशोक विहार से बीजेपी जीत चुकी है। इन्होंने आम आदमी पार्टी के सीमा गोयल को हराया है। इन दोनों के बीच पहले कांटे की टक्कर चल रही थी। पहले यहां पर इस सीट से सीमा गोयल आगे चल रही थी। लेकिन कुछ ही पल में खेल बदल गया और भाजपा की बिना असीजा आगे चल रही है। इन दोनों के बीच जो वोटो का अंतर है, वह बहुत ही काम है। 405 वोटों से जीती है।

10:37 AM, 03-Dec-2025

Delhi MCD Election Result 2025: अशोक विहार और नारायाना में आप-भाजपा में कड़ा मुकाबला

अशोक विहार और नारायाना में आम आदमी पार्टी व भाजपा के बीच जबरदस्त मुकाबला चल रहा है। दोनों सीटों पर 500 से भी कम मार्जिन, मतगणना अंतिम दौर में पहुंची।

10:28 AM, 03-Dec-2025

Delhi Election Result: ग्रेटर कैलाश से भाजपा जीती

ग्रेटर कैलाश से भाजपा जीत चुकी है। इन्होंने आम आदमी पार्टी के अहसाना गुप्ता को हराया है। इन दोनों के बीच का जो वोटो का अंतर है, वह 4065 है।

10:02 AM, 03-Dec-2025

मुंडका सीट से आम आदमी पार्टी जीती

मुंडका सीट से आम आदमी पार्टी के अनिल जीत चुके हैं। वहीं भाजपा के जयपाल हार चुके हैं। इन दोनों के बीच का जो अंतर है। वह 1577 वोटों का है।

चांदनी चौक से भाजपा उम्मीदवार जीते

दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने चांदनी चौक वार्ड में जीत दर्ज कर ली है। पार्टी के उम्मीदवार सुमन कुमार गुप्ता ने आम आदमी पार्टीके उम्मीदवार हर्ष शर्मा को 1,182 मतों से हराकर यह सीट जीती है।

कुल 12 वार्डों के लिए एमसीडी उपचुनावों की मतगणना दिल्ली के 10 मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 8 बजे शुरू हुई। इन उपचुनावों में 30 नवंबर को मतदान हुआ था। इन 12 वार्डों में से नौ पहले भाजपा के पास थे, जबकि शेष तीन आम आदमी पार्टी के पास थे।

09:52 AM, 03-Dec-2025

संगम विहार सीट से कांग्रेस जीती

संगम विहार सीट से कांग्रेस जीत चुकी है और यहां से जो उम्मीदवार थे। वह सुरेश चौधरी थे और वहीं इन्होंने बीजेपी के उम्मीदवार शुभ रंजीत गौतम को हराया है। इन दोनों के बीच वोटों का जो अंतर है वह करीब 3628 है। यह सीट भाजपा के पास थी। यहां से संगम विहार से भाजपा विधायक चंदन चौधरी 2022 में पार्षद चुने गए थे इस तरह कांग्रेस ने उपचुनाव में अपना खाता खोल दिया, यूपी चुनाव वाले वार्डों में कांग्रेस के पास एक भी वार्ड नहीं था

09:43 AM, 03-Dec-2025

शालीमार बाग से बीजेपी जीती

शालीमार बाग से बीजेपी जीत गई है और इस सीट पर अनीता जैन चुनाव लड़ रही थी। वहीं इसमें आपकी तरफ से बबीता राणा चुनाव लड़ रही थी। हालांकि शालीमार बाग में बीजेपी जीत चुकी है और अपने घर से खुद को बचाने में कामयाब रही है।

09:43 AM, 03-Dec-2025

दक्षिणपुरी में आप ने जीत दर्ज की

दिल्ली के दक्षिणपुरी में एमसीडी उपचुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ने भाजपा के उम्मीदवार को हरा दिया। यह सीट पहले से आप के पास थी और अब भी बरकरार रही। दक्षिणपुरी से रामस्वरूप कनौजिया जीते हैं। यह दक्षिणपुरी से चुनाव लड़ रहे थे और इन्होंने रोहिणी से जो बीजेपी के उम्मीदवार थे उनको हराया है। इन दोनों के बीच का जो अंतर है 2262 वोट का है।Delhi MCD उपचुनाव 2025: BJP की बढ़त, AAP-कांग्रेस ने भी दिखाया दम

Back to top button