HealthFEATUREDफिटनेस फंडा

Delhi Drug Raid: शाहदरा में अवैध दवा बिक्री का भंडाफोड़, बिना लाइसेंस दुकान से 104 तरह की दवाइयां जब्त

Delhi Drug Raid: शाहदरा में अवैध दवा बिक्री का भंडाफोड़, बिना लाइसेंस दुकान से 104 तरह की दवाइयां जब्त। दिल्ली के शाहदरा में ड्रग्स कंट्रोल विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस दवा बेचते आरोपी पकड़ा। 104 दवाइयां और एक्सपायर्ड स्टॉक जब्त।राजधानी नई दिल्ली के शाहदरा इलाके में ड्रग्स कंट्रोल विभाग ने अवैध दवा बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया है।टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर राशिद मार्केट, खुरेजी गांव में छापा मारा, जहां एक व्यक्ति हरभगवान उर्फ भारत बिना लाइसेंस के दवाइयां बेचता हुआ पकड़ा गया।

 

Delhi Drug Raid: शाहदरा में अवैध दवा बिक्री का भंडाफोड़, बिना लाइसेंस दुकान से 104 तरह की दवाइयां जब्त

 ऐसे हुआ खुलासा

जांच के दौरान टीम ने पहले एक नकली ग्राहक भेजा, जिसने बिना डॉक्टर की पर्ची और बिना बिल के दवाइयां खरीदीं। इससे साफ हो गया कि दुकान पर गैरकानूनी तरीके से दवाओं की बिक्री हो रही थी।

क्या-क्या मिला छापे में

  • कुल 104 प्रकार की दवाइयां जब्त
  • 23 एक्सपायर्ड दवाइयां बरामद
  • कई दवाओं के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

जांच में यह भी सामने आया कि इस दुकान का लाइसेंस सितंबर 2024 में ही रद्द हो चुका था, लेकिन इसके बावजूद अवैध रूप से दवाइयां बेची जा रही थीं।

सरकार की सख्त चेतावनी

डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि सरकार लोगों की सेहत को लेकर पूरी तरह गंभीर है और अवैध दवा बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। लोगों से भी अपील की गई है कि ऐसी गतिविधियों की जानकारी प्रशासन को दें।

 पहले भी सामने आ चुके हैं मामले

इससे पहले 5 अप्रैल को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने सरकारी अस्पतालों की मुफ्त दवाओं की चोरी और अवैध बिक्री के सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया था। इस कार्रवाई में 70 लाख रुपये की दवाइयां जब्त की गई थीं और 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।इसके अलावा, एक अन्य मामले में करीब 2 करोड़ रुपये की नकली दवाइयां भी बरामद की गई थीं। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने दवा वितरण व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं प्रशासन अब सख्ती के मूड में नजर आ रहा है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम