Delhi Blast Mystery: ऑफिस से उठा ले गई पुलिस, आखिर कौन है अमित?

Delhi Blast Mystery: ऑफिस से उठा ले गई पुलिस, आखिर कौन है अमित?

Delhi Blast Mystery: ऑफिस से उठा ले गई पुलिस, आखिर कौन है अमित?। दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर पुलिस की जांच तेज है. उसने आज बुधवार को उस कार डीलर को हिरासत में लिया जिसने आई20 कार उमर और तारीक को दिलवाई थी. डीलर का नाम अमित है. पुलिस ने उसे रॉयल कार प्लाजा के ऑफिस से हिरासत में लिया है।

Delhi Blast Mystery: ऑफिस से उठा ले गई पुलिस, आखिर कौन है अमित?
डीलर को सेक्टर 37 के उसके ऑफिस से फरीदाबाद पुलिस के सहयोग से हिरासत में लिया गया है. पुलिस कार डीलर से पूछताछ कर रही है कि i20 कार उसके पास किसके जरिए आई थी. उमर कार डीलर के संपर्क में किसके जरिए आया था. कार की पूरी डिटेल डीलर से खंगाली जा रही है.

आई20 कार में ही हुआ था ब्लास्ट

बता दें कि आई20 ही वो कार थी जिसमें ब्लास्ट हुआ था. जांच के दौरान ये पता चला है कि जब 29 अक्टूबर को ये गाड़ी खरीदी गई उसके बाद से लेकर 10 नवंबर की सुबह तक ये गाड़ी फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी में ही खड़ी थी. इसके बाद 10 तारीख को सुबह वहां से निकली और सुबह 8 बजे के बाद बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में दाखिल होती है और उसके बाद दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में घूमती है।

सुरक्षा एजेंसियां इस एंगल से जांच कर रही हैं कि क्या दिल्ली के बड़े इलाके टारगेट पर थे. दिल्ली के कई इलाकों में i20 कार दिनभर घूमती रही. लगातार जांच एजेंसियों को इससे जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी मिल रहे हैं, क्योंकि 10 नवंबर को दिल्ली फरीदाबाद बॉर्डर के बदरपुर से सुबह 8:13 पर कार दिल्ली में घुसी, जिसके बाद वो साउथ ईस्ट जिले में दिखी. उसके बाद ये कार दिल्ली का दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस में घूमती दिखाई दी. पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में भी इसने मूवमेंट की थी. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या आतंकी भीड़ वाला इलाका ढूंढ रहे थे या वो किसी और फिराक में थे।

Exit mobile version