Site icon Yashbharat.com

Damoh Devendra Thakur Murder: दमोह में भाजपा नेता की हत्या का सनसनीखेज खुलासा; वर्चस्व की लड़ाई में पूर्व मंडल अध्यक्ष को स्कॉर्पियो से दो बार कुचला, 2 गिरफ्तार

भाजपा नेता देवेंद्र ठाकुर की मौत या सुनियोजित हत्या? स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, प्रत्यक्षदर्शियों का दावा-"शव पर बार-बार चढ़ाई गाड़ी", जांच में जुटी SFL टीम

भाजपा नेता देवेंद्र ठाकुर की मौत या सुनियोजित हत्या? स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, प्रत्यक्षदर्शियों का दावा-"शव पर बार-बार चढ़ाई गाड़ी", जांच में जुटी SFL टीमभाजपा नेता देवेंद्र ठाकुर की मौत या सुनियोजित हत्या? स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, प्रत्यक्षदर्शियों का दावा-"शव पर बार-बार चढ़ाई गाड़ी", जांच में जुटी SFL टीम

Damoh Devendra Thakur Murder: दमोह में भाजपा नेता की हत्या का सनसनीखेज खुलासा; वर्चस्व की लड़ाई में पूर्व मंडल अध्यक्ष को स्कॉर्पियो से दो बार कुचला, 2 गिरफ्तार, दमोह-सागर स्टेट हाईवे पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर की मौत के मामले में पुलिस ने बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिसे पहले एक आम सड़क हादसा समझा जा रहा था, वह दरअसल पुरानी रंजिश और गांव में दबदबा कायम करने की लड़ाई में रची गई एक खौफनाक और सुनियोजित हत्या थी। इस वारदात को अंजाम देने का आरोप किसी और पर नहीं, बल्कि मृतक के सगे रिश्तेदारों पर लगा है।

Damoh Devendra Thakur Murder: दमोह में भाजपा नेता की हत्या का सनसनीखेज खुलासा; वर्चस्व की लड़ाई में पूर्व मंडल अध्यक्ष को स्कॉर्पियो से दो बार कुचला, 2 गिरफ्तार

क्रूरता की हदें पार: रिवर्स गियर डालकर दोबारा चढ़ाई गाड़ी

दमोह पुलिस अधीक्षक (SP) आनंद कलादगी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस पूरी मर्डर मिस्ट्री से पर्दा उठाया। उन्होंने बताया कि वारदात मंगलवार शाम करीब 4:45 बजे संजय निकुंज नर्सरी के सामने हुईNबरमांसा निवासी भाजपा नेता देवेंद्र ठाकुर जब मंगलवार को मंदिर से लौट रहे थे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो (MP-04-SJ-0999) ने उनकी बाइक को उड़ा दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक 50 फीट दूर पेड़ से जा टकराई।  देवेंद्र के सड़क पर गिरते ही आरोपियों ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। स्कॉर्पियो चालक ने गाड़ी आगे बढ़ाई और फिर रिवर्स गियर डालकर दोबारा देवेंद्र को कुचल दिया। सड़क पर मिले टायरों के ‘रिवर्स मार्क्स’ ने इस केस को हादसे से कत्ल में बदल दिया।  घटनास्थल के पास गन्ने का ठेला लगाने वाले दो प्रत्यक्षदर्शियों ने पूरी वारदात को अपनी आंखों से देखा, जिन्होंने पुलिस को बताया कि गाड़ी जानबूझकर दोबारा चढ़ाई गई थी।

मामा की गाड़ी से भांजे का मर्डर, 2020 से थी दुश्मनी

जांच में सामने आया है कि मर्डर में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो देवेंद्र के रिश्ते के मामा दुर्गेश राजपूत की है। हत्या की वजह साल 2020 से चली आ रही सरपंची चुनाव और गांव में वर्चस्व की खूनी लड़ाई है। दोनों पक्षों के बीच पहले भी 4 से 5 आपराधिक मामले दर्ज हो चुके थे और देवेंद्र एक केस में मुख्य गवाह भी थे।

पुलिस की कार्रवाई: दो आरोपी दबोचे, रेकी करने वाला फरार

लोमहर्षक हत्याकांड के बाद पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए गाड़ी में सवार दो आरोपियों वैभव राजपूत और विशाल राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, वारदात के लिए देवेंद्र की पल-पल की रेकी करने वाला मुख्य साजिशकर्ता अभिषेक राजपूत फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। सागर से आई एफएसएल (FSL) की टीम ने भी मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं।

राजनीतिक गलियारों में शोक और तनाव

45 वर्षीय देवेंद्र ठाकुर इलाके के कद्दावर भाजपा नेता थे और वर्ष 2021 के उपचुनाव में बॉसा मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके थे। उनकी हत्या की खबर फैलते ही दमोह में तनाव फैल गया। वरिष्ठ भाजपा नेता व विधायक जयंत मलैया और सिद्धार्थ मलैया सहित कई दिग्गज मौके पर पहुंचे। एहतियात के तौर पर इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Exit mobile version