Cyber Crime in MP कहीं आप भी न बन जाएं ऐसे फ्राड का शिकार, इस खबर को पूरा पढ़ना जरूरी

cyber crime

Cyber Crime in MP कहीं आप भी न बन जाएं ऐसे फ्राड का शिकार लिहाजा आपके लिए इस खबर को पूरा पढ़ना जरूरी है। कोविड व अन्य बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण करने के लिए फोन आते हैं। वह पहले तो आधार नंबर मांगते हैं। ठग खुद को स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी बताते हैं। आधार और पैन पंजीयन के नाम पर ओटीपी पूछकर ठगी कर लेते हैं। कोविड के बाद से इस तरह की ठगी बढ़ी है।

लोन के लिए आवेदन करने वाले लोगों का डाटा लीक होकर ठग के पास पहुंच जाता है। ठग अन्य जगह से लगभग आधी दर में कर्ज दिलाने का भरोसा दिलाते हैं। लोग कर्ज के लिए उन्हें अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि बता देते हैं।

लोन स्वीकृत नहीं होने के बाद भी अगले महीने से किस्त देने के मैसेज आने लगते हैं। इनमें कई लोग डर के मारे किस्त भरना शुरू कर देते हैं।

आपने किसी बैंक से वाहन या अन्य काम के लिए कर्ज लिया है तो उसकी जानकारी जालसाजों तक पहुंच जाती है। ठग रिकवरी एजेंटबनकर फोन करते हैं। लोगों को डराकर राशि ले लेते हैं। ऐसे फोन काल से डरे नहीं। पुलिस में शिकायत करें

Cyber Crime in MP के ठग उन विषयों पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं जो उन दिनों चर्चा में होते हैं। मध्य प्रदेश में ऐसे ही मामले देखने को मिल रहे हैं।

वाहन सीज करने वाले काल या मैसेज

लोन नहीं चुकाने के नाम पर वाहन सीज करने वाले काल या मैसेज के माध्यम से भी ठग जानकारी लेकर खाते से राशि निकाल ले रहे हैं। मल्टीलेवल मार्केटिंग, ऑनलाइन शॉपिंग, वाईफाई उपयोग, झूठे लोन ऑफर, क्रेडिट कार्ड एक्टिव करने या इसकी सीमा बढ़ाने के नाम पर भी ठगी हो रही है।

इसे भी पढ़ें-  छठ महापर्व की तैयारियों का महापौर ने लिया जायजा, तीन प्रमुख घाटों का किया निरीक्षण,घाटों पर सफाई, प्रकाश और सुरक्षा व्यवस्था समय पर पूरी करने के अधिकारियों को दिए निर्देश

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ठगी के नए-नए तरीकों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए समय-समय पर एडवाइजरी जारी की जाती है। इसमें यह बताया जाता है कि क्या करें और क्या ना करें। किस तरह के काल मैसेज और ईमेल से सावधान रहें।

उनके अनुसार, इसके बाद भी कुछ लोग ठगों की लुभावनी बातों में आ जाते हैं। शिकार होने वालों में महिलाएं और सीनियर सिटीजन ज्यादा हैं। इसके अतिरिक्त रिजर्व बैंक ने भी हाल ही में 40 काल्पनिक कहानियों वाली पुस्तक जारी कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया है।