CRPF जवानों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ खत्म, दो आतंकी ढेर

2018 2image 18 13 441915070p ll

श्रीनगर। श्रीनगर में सोमवार सीआरपीएफ कैंप पर आतंकी हमले की कोशिश नाकाम होने के बाद घिरे आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ खत्म हो चुकी है। करण नगर में हो रही इस मुठभेड़ में अब तक दो आतंकी के मारे जाने की खबर है। जम्मू-कश्मीर डीजीपी एसपी वैद्य ने पुष्टि करते हुए कहा है कि एनकाउंटर में लश्कर का एक आतंकी मारा गया है।

फिलहाल फायरिंग रुकी हुई है और सुरक्षाबल इमारत में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। इससे पहले सुरक्षाबलों और लश्कर के आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ बीती रात सवार बारह बजे तक जारी रही। इसके बाद करीब चार घंटे तक दोनों तरफ से गोलीबारी बंद रही और सुबह पौने बजे के करीब दोबारा गोलीबारी शुरु हो गई। आतंकियों को मार गिराने के लिए सुरक्षाबलों ने उनका ठिकाना बनी इमारत पर कई ग्रेनेड और यूबीजीएल ग्रेनेड भी दागे।

मुठभेड़स्थल पर मौजूद एक अधिकारी ने बताया कि आतंकयिों के भागने के सभी रास्ते गत रोज ही बंद कर दिए गए थे। अंधेरे में किसी तरह का नागरिक नुक्सान न हो,इसलिए हमने अपनी तरफ से गोलीबारी बंद करते हुए घेराबंदी मजबूत कर दी थी। आज सुबह पौने पांच बजे के करीब आतंकियों ने ग्रेनेड फेंकते हुए भागने का प्रयास किया,लेकिन जवानों ने त्वरित कार्रवाई कर उन्हें मुठभेड़ में दोबारा उलझा लिया।

वहीं इस बीच खबर है कि सुंजवां में हुए आतंकी हमले के बाद सोमवार को एक और जवान का शव मिला है जिसके बाद इस हमले में शहीद होने वाले जवानों की संख्या 6 हो गई है।

इससे पहले सोमवार अल सुंबह हथियारों से लेस आतंकियों ने सीआरपीएफ कैंप पर हमले की कोशिश की लेकिन वहां मौजूद संतरी की सतर्कता के चलते आतंकियों को भागना पड़ा। इसके बाद यह आतंकी पास ही स्थित एक इमारत में घुस गए।

इसे भी पढ़ें-  श्रीनगर के बेमिना में भीषण अग्निकांड: 80 झुग्गियां जलकर खाक, कबाड़ बीनने वाले 2 लोगों की दर्दनाक मौत; मलबे में तब्दील हुई बस्ती

तब से लेकर अब तक सुरक्षाबलों ने इस इमारत को घेर रखा है और मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में अब तक सेना के एक जवान के शहीद होने की खबर है।

बता दें कि पिछले 4 दिनों में कश्मीर में तीन बड़े आतंकी हमले हुए हैं इनमें सुंजवां में जहां 6 जवान शहीद हो गए वहीं श्रीनगर में एक जवान शहीद हुआ है।