Crime जरा सी बात पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कर दिया युवक को अधमरा, विजयराघवगढ़ के ग्राम हरैया का मामला

images 17

कटनी। Crime जिले के विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के हरैया ग्राम पंचायत में कांग्रेसियों का आतंक देखने को मिला। कल देर रात कांग्रेस के समर्थकों ने एक युवक पर जानलेवा हमला करते हुए उसे अधमरा कर मौके से फरार हो गए। घायल युवक का नाम आनंद लोधी बताया जा रहा है। जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जिसका इलाज MGM हॉस्पिटल में चल रहा है।

IMG 20231116 WA0401

स्थानीय लोगो के अनुसार कल देर रात घायल आनंद लोधी आपने दोस्तो के साथ खेत पास बने प्राइमरी स्कूल के पास बैठा हुआ था। तभी वहा कांग्रेस के कुछ समर्थक वहा अचानक पहुंच गए और किसी अन्य व्यक्ति का नाम पूछते हुए घायल आनंद लोधी से बात विवाद करने लगे उसके साथ जमकर मारपीट करते हुए हुए घायल कर मौके से फरार हो गए। इस घटना से पूरे ग्राम में दहशत का माहौल निर्मित है और किसी भी कांग्रेसी समर्थक को देख घबरा रहे है।

इसे भी पढ़ें-  राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवको एवं एनसीसी कैडेट ने किया थाना भ्रमण के माध्यम से पुलिस की कार्यप्रणाली से हुए परिचित