Covid 19 Hospital Fire in Mumbai News: मॉल में चल रहे कोविड अस्पताल में लगी आग, नौ की मौत, 70 को बचाया

मुंबई के एक मॉल में स्थित अस्पताल में आग लगने से कोविड-19 के नौ मरीजों की मौत हो गई। वहीं, 70 अन्य मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि भांडुप इलाके में स्थित ड्रीम्स मॉल सनराइज अस्पताल में आधी रात के कुछ देर बाद आग लग गई। यह अस्पताल पांच मंजिला मॉल की तीसरी मंजिल पर स्थित है। हादसे के वक्त कोविड-19 के मरीजों के अलावा और भी कई मरीज अस्पताल में थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना में नौ मरीजों की मौत हो गई। नियंत्रण कक्ष के सूत्रों ने बताया कि आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चला है। माना जा रहा है कि ऑक्सीजन का सिलेंडर फटने से आग भड़क गई। दमकल की 20 गाड़ियों और पानी के 15 टैंकरों ने आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि दमकलकर्मियों ने मरीजों को बाहर निकाल लिया और उन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। डीसीपी प्रशांत कदम ने बताया कि घटना में दो लोगों की मौत हुई है। आग मॉल के पहले फ्लोर पर लगी थी। अस्पताल में 76 कोरोना मरीज भर्ती थे।

Exit mobile version