Site icon Yashbharat.com

Counting of Votes सुबह 8 बजे डाक मतपत्रों से होगी मतगणना की शुरुआत, औसतन 14 टेबल लगेंगी

election matganna room

Counting of Votes मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए तीन दिसंबर को मतगणना होगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन में दर्ज मतों की गणना के लिए औसतन 14 टेबल लगेंगी। मतदान केंद्रों की संख्या के आधार पर गणना चक्र तय होंगे। डाक मत पत्रों की गिनती के लिए अलग टेबल होगी।

Counting of Vote

प्रत्येक टेबल पर एक माइक्रो आब्जर्वर तैनात रहेगा। प्रत्येक चक्र की गणना के बाद परिणाम घोषित होंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय वेबकास्टिंग के माध्यम से सभी 52 जिला मुख्यालयों में होने वाली मतगणना पर नजर रखेगा। प्रदेश में 64,626 मतदान केंद्रों पर 17 नवंबर को मतदान कराया गया है।

अब मतगणना की तैयारी की जा रही है। मतगणना जिला मुख्यालयों पर ही होगी। इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने जिला अधिकारियों से कहा है कि वे मतगणना स्थल पर स्थान की उपलब्धता के आधार पर टेबल की संख्या घटा-बढ़ा सकते हैं। मतदान केंद्रों की संख्या के आधार पर यह निर्धारित होगा कि किस विधानसभा क्षेत्र में मतों की गणना कितने चक्र में होगी।

Exit mobile version