katniमध्यप्रदेश

पार्षद शशिकांत तिवारी नें मेयर-इन-कांउसिल के मेंबर पद से दिया स्तीफा

पार्षद शशिकांत तिवारी नें मेयर-इन-कांउसिल के मेंबर पद से दिया स्तीफ

कटनी -नगर पालिक निगम कटनी में पार्षद के रुप में पं. जवाहर लाल नेहरु वार्ड से निर्वाचित हुए शशिकांत तिवारी वर्तमान में मेयर इन कांउसिंल(एम.आई.सी)के सदस्य,श्री तिवारी नें 09.दिसंबर को एम.आई.सी मेंबर पद से दिया स्तीफा दे दिया

श्री तिवारी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि,मेयर-इन-कांउसिल की बैठक 08 दिसम्बर के अन्य विषय प्रस्ताव क्रमांक 02 में आउटसोर्स श्रमिकों को नियोजन किये जाने में मेरे द्वारा आपत्ति किये जाने के विचार ( वर्जन ) को कार्यवाही विवरण में लिपिबद्ध नही किया गया साथ ही इसके पूर्व भी आयोजित की गई बैठकों में कई बार विचार ( वर्जन ) को कार्यवाही विवरण में लिपिबद्ध नही किये जाने से मेरी तथा अन्य जन-प्रतिनिधियों की आवाज को दबाने एवं नगर विकास के कार्य अवरूद्ध करने के कारण मेयर-इन-कांउसिल सदस्य के पद से दिनांक 9 दिसम्बर को मेरे द्वारा स्तीफा दे दिया गया है

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि