Site icon Yashbharat.com

हर घर तिरंगा अभियान-महापौर सहित निगम पार्षदों ने खरीदे स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित झंडे

IMG 20250812 WA0078

हर घर तिरंगा अभियान-महापौर सहित निगम पार्षदों ने खरीदे स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित झंड

निगम कार्यालय में खुला स्टॉल, महापौर ने महिलाओं को किया प्रोत्साहित

कटनी (12 अगस्त) – नगर के हर घर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा आन बान और शान से लहराएगा। शासन निर्देशानुसार नगर में हर घर तिरंगा अभियान 13 से 15 अगस्त चलाया जा रहा है इस दौरान नगर में विभिन्न जन जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने की तैयारियां चल रही है। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए ओम शांति स्व-सहायता समूह की दीदियाँ झंडा तैयार करने के साथ ही कम दामों में नागरिकों को झण्डा मुहैया करा रही है। नगर निगम कार्यालय के बाहर समूह की महिलाओं ने झंडे के विक्रय के लिए अपना झंडा स्टॉल भी लगाया है।

महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं पार्षदों नें मंगलवार को तिरंगा स्टॉल में पहुंचकर झंडा खरीदा और स्व-सहायता समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की। इस दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य सर्व श्री सुभाष साहू, डॉ रमेश सोनी, सुरेन्द्र गुप्ता, पार्षद शकुंतला सोनी, सीमा श्रीवास्तव, वंदना राजकिशोर यादव, उमेन्द्र अहिरवार सहित अन्य जनों नें अपने अपने घरों में ध्वज फहराने हेतु झंडा खरीदा।

महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने कहा कि समूह की महिलाओं द्वारा तिरंगा झंडा तैयार किया जा रहा है। तिरंगा हमारी पहचान है, इसके प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए विशेष रूप से अपने घर पर तिरंगा झंडा अवश्य लागाये। उन्होंने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जायगा। सभी शासकीय-निजी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, अर्धशासकीय कार्यालयों, व्यावसायिक, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, गैर सरकारी संगठनों के कार्यालयों में तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे ने बताया कि जिले में हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्व सहायता समूहों के माध्यम से झंडा तैयार कराया जाकर नगर के अन्य स्थलों मे भी स्टॉल लगाकर विक्रय कराया जाएगा।

निगम कार्यालय गेट में खुला तिरंगा स्टॉल

नगर निगम कटनी कार्यालय परिसर के मुख्य द्वार के बाजू से स्व सहायता समूह के द्वारा तिरंगा झंडे का स्टाल लगाया गया। यह स्टॉल विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, आम नागरिकों के लिए खुला है। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने सभी से अपील करते हुए कहा है देश भक्ति को जागृत करनें के इस अभियान में नगरवासी बढ़-चढ़कर भाग लें तथा स्वसहायता समूहों द्वारा निर्मित तिरंगा झंडा क्रय कर अपनें – अपनें घरों एवं कार्यालयों में अवश्य फहराएं।

Exit mobile version