Site icon Yashbharat.com

गोलबाजार रामलीला मैदान में नगर निगम की कार्रवाई से परेशान फुटकर व्यापरियों को निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने दिया आश्वासन, तीजा पर्व तक अनुमति 

Screenshot 20240828 180848 WhatsApp

कटनी। गोलबाजार रामलीला मैदान में नगर निगम की कार्रवाई से परेशान फुटकर व्यापरियों को निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने दिया आश्वासन, तीजा पर्व तक अनुमति। गोलबाजार रामलीला मैदान में नगर निगम की कार्रवाई से परेशान फुटकर व्यापरियों को निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने दिया आश्वासन, तीजा पर्व तक अनुमति

शहर के गोलबाजार रामलीला मैदान में फुटकर व्यवसाय करने वाले व्यवसायियों को नगर निगम कर्मचारियों ने बिना सूचना दिए हटा दिया। इससे परेशान व्यवसायी नगर निगम कार्यालय पहुंचे और निगम अध्यक्ष से मिलकर अपनी समस्या बताई।

व्यवसायियों ने बताया कि वे 30 वर्षों से यहां व्यवसाय कर रहे हैं, लेकिन नगर निगम का दस्ता आज सुबह पहुंचा और उनकी दुकानों को हटा दिया गया। व्यवसायियों ने विधायक संदीप जायसवाल से भी मुलाकात की, जिन्होंने उन्हें नगर निगम महापौर कार्यालय जाने का सुझाव दिया।

नगर निगम कार्यालय में व्यवसायियों ने निगम अध्यक्ष से मुलाकात की और अपनी समस्या बताई। निगम अध्यक्ष  मनीष पाठक ने व्यवसायियों को तीजा पर्व तक व्यवसाय करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि नगर निगम रामलीला मैदान में आडिटोरियम का निर्माण किया जाना है, जिसके कारण अमला यहां पहुंचा था। कुछ दिनों के लिए व्यवसायी यहां व्यवसाय कर सकेंगे।

Exit mobile version