Coronavirus News; इंदौर में नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, 57 नए पॉजिटिव
इंदौर। शहर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी नहीं आ रही है। शुक्रवार काे शहर में कोरोना के 57 नए मरीज मिले हैं।
देर रात जारी रिपोर्ट के अनुसार 2131 सैंपल की जांच की गई इसमें से 2038 सैंपल निगेटिव आए हैं। अब शहर में एक्टिव मरीजों की संख्या 1162 है। कोरोना महामारी से दो और मरीजों की मौत की पुष्टि होने के बाद अब कुल मौतों का आंकड़ा 166 हो गया है।

