Site icon Yashbharat.com

Coronavirus MP News : मुरैना में पकड़े गए- इंदौर से भागे 2 कोरोना पॉजिटिव और 2 संदिग्ध

noada corona

मुरैना। Coronavirus Madhya Pradesh News राजस्थान और मध्यप्रदेश सीमा पर तैनात मुरैना की सरायछौला थाना पुलिस ने गुरुवार रात ट्रक से दिल्ली की तरफ जाते 4 लोगों को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक इनमें इंदौर से भागे दो कोरोना पॉजिटिव हैं और दो संदिग्ध हैं। जानकारी मिलते ही अस्पताल से एम्बुलेंस से चारों को थाने से जिला अस्पताल लाया गया है।

इंदौर के होटल में क्वारंटीन किए गए 8 जमाती बुधवार दोपहर उस समय भाग निकले थे, जब उन्हें सूचना मिली की 6 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इंदौर पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए तीन पॉजिटिव को माणिकबाग ब्रिज पर पकड़ लिया था। 5 लोग वहां से भाग निकले थे।

पॉजिटिव मरीजों के भागने को लेकर प्रदेश भर में पुलिस को अलर्ट किया गया था। मुरैना में सरायछौला थाना प्रभारी योगेंद्र यादव ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि इंदौर से 3 कोरोना पॉजिटिव ओर 2 संदिग्ध भागे हैं। ये लोग किसी वाहन से दिल्ली की ओर जा रहे हैं। हाइवे पर चेकिंग चल रही थी।

रात करीब 9 बजे हाईवे से गुजर रहे ट्रक को चेक किया तो 4 लोग पकड़े गए। पूछताछ में इन्होंने अपना संबंध तब्लीगी जमात से बताया है। पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग को दी गई। एम्बुलेंस को चारों को जिला अस्पताल लाया गया है। पकड़े गए लोगों में दो पॉजिटिव व दो संदिग्ध हैं।

दो संदिग्धों के नाम तस्वीर अमीर हुसैन, मुंशी रफीक दोनों निवासी रानीपुरा इंदौर बताए गए हैं। मामले में अब एक पॉजिटिव मरीज फरार है। ट्रक चालक से पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार ये सभी गुरुवार को ही इंदौर से रवाना हुए थे। मुरैना तक कहीं पर भी इन्हें नहीं रोका गया। ये सभी दिल्ली जा रहे थे।

Exit mobile version