CoronaLatest

Coronavirus Medicine: इस देश की कंपनी ने भांग से बनाई कोरोना की दवा, साइड-इफेक्ट्स नहीं होने का किया दावा

Coronavirus Medicineदु नियाभर के वैज्ञानिक कोरोना वायरस से निपटने और उसे खत्म करने के लिए वैक्सीन बनाने के काम में जुटे हुए हैं। इसके अलावा दवाओं पर भी खोज जारी है, जिसकी मदद से कोरोना वायरस को या तो खत्म या उसके प्रभाव को कम किया जा सके।

इस बीच कनाडा की एक कंपनी ने ऐसा दावा किया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। कंपनी का दावा है कि उसने कैनाबिस यानी भांग से कोरोना वायरस की दवा बना ली है और वो भारत में इसका ट्रायल करना चाहती है। इस कंपनी का नाम अकसीरा फार्मा है

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अकसीरा फार्मा ने यह भी दावा किया है कि भांग से बनाई गई उसकी दवा के कोई साइड-इफेक्ट्स नहीं होंगे। यह दवा कोरोना वायरस के कारण होने वाली दिल संबंधी बीमारियों से बचाएगी। कंपनी ने इस दवा का नाम कैनाबिडियोल (Cannabidiol-CBD) रखा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी का कहना है कि भांग से बनाई जाने वाली दवा में साइकोएक्टिव गुण होते हैं, जो व्यक्ति के तंत्रिका तंत्र को आराम देने का काम करते हैं। साथ ही इससे शरीर में होने वाले असहाय दर्द से भी राहत मिलती है।

शोध के मुताबिक, कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों को एरिथमिया नाम की दिल की बीमारी हो जाती है, जिसमें धड़कन सही से नहीं चलती, उसमें उतार-चढ़ाव होता रहता है। अगर सही समय पर जांच न की जाए तो इसकी वजह से दिल का दौरा पड़ने की संभावना बढ़ जाती है।

कंपनी का दावा है कि उनकी दवा कैनाबिडियोल में एंटीवायरल गुण हैं और यह कोरोना वायरस का इलाज करने में सक्षम है। इस दवा से संबंधित रिपोर्ट हाल ही में ब्रिटिश जर्नल ऑफ फार्माकोलॉजी में प्रकाशित हुई है। हालांकि कोरोना की वैक्सीन बनाने का काम भी तेजी से चल रहा है और माना जा रहा है कि इस साल के अंत तक दुनिया को वैक्सीन मिल जाएगी, लेकिन भारत को इसके लिए अगले साल तक का इंतजार करना पड़ेगा।

Back to top button