CoronaLatest

Coronavirus India News: भारत मे लगातार पांचवें दिन कम रही मरीजों की संख्‍या

Coronavirus India News: देश में कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब तक 68 लाख से अधिक लोग महामारी से उबर चुके हैं। बुधवार को लगातार पांचवें दिन 60 हजार से कम नए मामले दर्ज किए गए। इनमें से एक दिन 50 हजार से भी कम नए केस मिले थे। कुल संक्रमितों का आंकड़ा भी 77 लाख को पार कर गया है। रात सवा नौ बजे जारी टैली के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान 55,871 नए केस मिले हैं, 82,062 मरीज ठीक हुए हैं और 714 लोगों की मौत हो गई है। इनको मिलाकर अब तक 77.00 लाख संक्रमित सामने आ चुके हैं, जिनमें से 68.69 लाख ठीक हो चुके हैं और 1.16 लाख लोगों की जान भी जा चुकी है। 714 मौतों में सबसे अधिक महाराष्ट्र में 180, कर्नाटक में 88, बंगाल में 64, उत्तर प्रदेश में 41, तमिलनाडु में 39, आंध्र प्रदेश में 27 और केरल में 26 मौतें शामिल हैं। महाराष्ट्र और ओडिशा में भी हालात सुधर रहे हैं। दोनों राज्यों में नए मामलों में कमी आ रही है। महाराष्ट्र में 8,142 और ओडिशा में 1,931 नए मामले सामने आए हैं और दोनों राज्यों में कुल संक्रमित क्रमशः 16.17 लाख और 2.74 लाख हो गए हैं।

Back to top button