मध्यप्रदेश

Coronavirus Bhopal Update: भोपाल में कोरोना संक्रमण ने तोड़ा पुराना रिकॉर्ड,जहांगीराबाद के बाद शाहजहानाबाद बना कंटेन्मेंट, मिले 98 कोरोना पॉजिटिव

Coronavirus in Bhopal : भोपाल । कोरोना का संक्रमण तेजी से नए-नए क्षेत्रों में फैलता जा रहा है।

राजधानी में जहांगीराबाद, ऐशबाग, मंगलवारा और बाणगंगा क्षेत्र के बाद अब शाहजहांनाबाद क्षेत्र में तेजी से संक्रमण फैल रहा है।

यहां एक जून तक महज 10 मरीज ही मिले थे, लेकिन अब यहां संक्रमितों की संख्या 98 पहुंच गई है।

इतना ही नहीं यहां 63 मरीजों का अब भी कोविड केयर अस्पतालों में उपचार चल रहा है। सघन बस्ती होने के साथ ही यहां प्राइवेट अस्पताल, बकरा बाजार, आटो मैकेनिकल की दुकानें अधिक हैं।

वहीं, शाहजहांनाबाद क्षेत्र के दो अस्पतालों में भी लगातार लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब इनके संपर्क में आए इनके परिवार और उनके परिजन भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं।

इसके चलते यहां तेजी से संक्रमण फैल रहा है। इतना ही नहीं कुछ बस्तियों में सार्वजनिक नल का उपयोग पानी भरने के लिए किया जाता है।

इससे भी यहां संक्रमण तेजी से फैलने की आशंका है। पिछले 25 दिनों में यहां 88 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। हर दिन दो से लेकर पांच नए मरीज शाहजहांनाबाद क्षेत्र में अब मिल रहे हैं।

बता दें कि जहांगीराबाद में भी यही स्थिति एक महीने पहले बनी हुई थी। इसके बाद प्रशासन यहां सख्ती से पेश आया, लिहाजा अब यहां महज 85 मरीज ही सक्रिय संक्रमित हैं।

जिनका उपचार चल रहा है। वहीं ऐशबाग दूसरे नंबर पर है। यहां अब भी 61 मरीजों का उपचार चल रहा है। इसे देखते हुए शाहजहांनाबाद नया डेंजर जोन बन गया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम