Corona Updates: भारत में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 2 करोड़ पार, 24 घंटों में 3.42 लाख से अधिक नए केस
Corona Updates: भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना के दैनिक मामलों में तो कमी देखी गई लेकिन अब तक संक्रमित हुए लोगों का आंकड़ा 2 करोड़ के पार हो गया। इस दौरान 3,42,860 नए मामले दर्ज किए गए। इस तरह सोमवार की रात तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,02,62,723 हो गई। वहीं कोरोना से 3,236 और लोगों की मौत से अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,22,183 हो गई। फिलहाल देश में सक्रिय मामलों की संख्या 34.44 लाख से अधिक है। इस अवधि में 3,06,762 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। इस तरह कुल 1,65,88,704 लोग इस बीमारी को मात दे चुके हैं। उल्लेखनीय देश में पहली मई को 4,01,993 नए मामले दर्ज किए गए थे जबकि 2 मई को 3,92,488 नए मामले दर्ज किए गए।
उधर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना से ठीक होने की दर 81.77 फीसद और मत्यु दर 1.10 फीसद है। भारत में बीते सात अगस्त को कोरोना संक्रमण के मामले 20 लाख के पार हुए थे। जबकि 50 लाख मामले 16 सितंबर को एक करोड़ का आंकड़ा 19 दिसंबर को पार हुआ। वहीं डेढ़ करोड़ का आंकड़ा 19 अप्रैल को पार हुआ। आइसीएमआर के अनुसार देश में अब तक 29,16,47,037 नमूनों की कोरोना जांच की जा चुकी है। रविवार 2 मई को 15,04,698 नमूनों की जांच की गई।