Corona Update News Mumbai : यहां 53 पत्रकार कोरोना संक्रमित, ज्यादातर मामलों में नहीं पाए गए लक्षण
देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है, जहां संक्रमितों की संख्या में तेजी से बढ़ती जा रही है. राज्य में मुंबई की स्थिति बेहद खराब है. वहीं, मुंबई में सोमवार को 53 पत्रकार कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं
इन सभी पत्रकारों को आइसोलेशन में रखा गया हैमीडिया से जुड़े फ़ील्ड में काम करने वाले 171 रिपोर्टर्स, फ़ोटोग्राफ़र्स और कैमरामन का कोरोना टेस्ट किया गया था, जिसमें 53 लोगों के रिज़ल्ट पॉज़िटिव पाया गया।
एक ही शहर में इतनी बड़ी संख्या में पत्रकारों के संक्रमित होने ने राज्य सरकार की चिंताएं बढ़ा दी हैं।
सोमवार को महाराष्ट्र में कोरोना के 466 नए मामले सामने आए जबकि 9 लोगों की मौत हो गई।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक़, इस महामारी से देशभर में पिछले 24 घंटे में 15 सौ से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं और 40 लोगों की मौत हुई है।
इसके साथ ही भारत में संक्रमित मरीज़ों की संख्या 18 हज़ार से ज़्यादा हो गई है जबकि मरने वालों की संख्या 590 है। 3,251 मरीज़ अभी तक ठीक भी हुए हैं।
वहीं, मंगलवार की सुबह तक विश्व भर में कोरोना वायरस से 24 लाख 72 हज़ार लोग संक्रमित हो चुके थे, जबकि मरने वालों की संख्या एक लाख 69 हज़ार से ज़्यादा हो चुकी है

