CoronaFEATUREDLatest

Corona Update मिली बड़ी राहत, 24 घंटों में कम हुई संक्रमितों की संख्‍या

Corona Update : कोरोना मोर्च के पर यह अच्‍छी खबर है आखिर लंबे समय बाद 24 घंटों में संक्रमण की गति कुछ कम हुई है।

सोमवार को 65 हजार से अधिक नए मामले मिले हैं, जो रविवार को सामने आए 80 हजार नए केस की तुलना में बहुत कम हैं। इस दौरान करीब 65 हजार मरीज ठीक भी हुए हैं और मरने वालों का आंकड़ा भी 65 हजार को पार कर गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले आठ दिनों में पांच लाख मरीज ठीक हुए हैं। मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़क 76.62 फीसद हो गई है। जबकि, मृत्युदर 1.78 फीसद पर आ गई है। सोमवार को 817 लोगों की मौत हुई, जिसमें सबसे अधिक महाराष्ट्र में 184, कर्नाटक में 113, तमिलनाडु में 91, उत्तर प्रदेश में 63, दिल्ली में 18 और गुजरात में 14 मौतें शामिल हैं।

65,278 नए मामलों के साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 36 लाख 77 हजार 442 हो गया है। इस दौरान 64,442 मरीज ठीक भी हुए हैं और अब तक स्वस्थ हुए लोगों की संख्या भी 28 लाख 29 हजार 982 हो गई है।

सक्रिय मामले साथ लाख 82 हजार 107 रह गए हैं। इस महामारी से अब तक 65,353 लोगों की जान भी जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए रविवार को कुल आठ लाख 46 हजार 278 नमूनों की जांच की गई। अब तक चार करोड़ 23 लाख सात हजार 914 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

Back to top button