Corona Mutation Tough, State Helpline: स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए राज्यवार हेल्पलाइन नंबर, पहले पता कर लें अस्पताल से वेंटिलेटर तक की जानकारी
कोरोना वायरस की दूसरी लहर पहली के मुकाबले खतरनाक होती जा रही है। गुरुवार को देश में पहली बार 2,17,353 नए मरीज मिले हैं। हालात को देखते हुए केंद्र व राज्य सरकारें इससे निपटने के हर उपाय कर रही हैं, लेकिन स्थिति बेकाबू होती जा रही है। इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यवार हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इन नंबरों पर फोन करने पर कोरोना अस्पतालों, उनमें खाली बेड की संख्या, वेंटिलेटर की उपलब्धता आदि की पूरी जानकारी मिलेगी।
अब तक मरीजों को अस्पताल जाने पर ही पता चलता था कि वहां क्या स्थिति है। उम्मीद की जा सकती है ये हेल्पलाइन नंबर देश के कोरोना पीड़ितों को सही जानकारी देकर मददगार बनेंगे। गुरुवार को अब तक के सर्वाधिक नए मरीज मिलने व सर्वाधिक मौतें होने से देश में दहशत जैसे हालात हैं। अधिकतर अस्पतालों में कोरोना मरीजों से बेड भर चुके हैं। ऐसे में नए मरीजों के सामने बड़ा संकट पैदा हो गया है। मरीज व उनके परिजन यहां-वहां भटकते नजर आ रहे हैं।
पांच राज्यों में ही आधे से ज्यादा संक्रमित
देश में सक्रिय मरीजों की संख्या पहली बार 15 लाख के पार पहुंच गई है। पांच राज्यों- महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, यूपी, कर्नाटक व केरल में 67.16 फीसदी सक्रिय केस हैं। नए मरीजों के लिए अस्पतालों में बिस्तर कम पड़ने लगे हैं। कई राज्यों के अस्पताल तो फुल हो चुके हैं। ऐसे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की हेल्पलाइन मददगार बन सकती है।
राज्यवार हेल्प लाइन नंबर आंध्रप्रदेश 0866-2410978 अरुणाचल प्रदेश 9436055743 असम 6913347770 बिहार 104 छत्तीसगढ़ 104 गोवा 104 गुजरात 104 हरियाणा 8558893911 हिमाचल प्रदेश 104 झारखंड 104 कर्नाटक 104 केरल 0471-2552056 मध्यप्रदेश 104 महाराष्ट्र 020-26127394 मणिपुर 3852411668 मेघालय 108 मिजोरम 102 नागालैंड 7005539653 ओडिशा 9439994859 पंजाब 104 राजस्थान 0141-2225624 सिक्किम 104 तमिलनाडु 044-29510500 तेलंगाना 104 त्रिपुरा 0381-2315879 उत्तराखंड 104 उत्तर प्रदेश 18001805145 पश्चिम बंगाल 1800313444222, 03323412600 अंडमान निकोबार 03192-232102 चंडीगढ़ 9779558282 दादरा नगर हवेली व दमन, दीव 104 दिल्ली 011-22307145 जम्मू-कश्मीर 01912520982, 0194-2440283 लद्दाख 01982256462 लक्षद्वीप 104 पुडुचेरी 104