jabalpur
Corona Jabalpur Update : 27 मई आज फिर 5 पॉजिटिव, अब इतने हुए एक्टिव केस

यश भारत ब्रेंकिंग@आशीष शुक्ला
बुधवार को मिली 42 सेम्पल की जाँच रिपोर्ट्स में पाँच व्यक्तियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है ।
यश भारत जबलपुर। मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब से आज बुधवार को मिली 42 सेम्पल की जाँच रिपोर्ट्स में 5 व्यक्तियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है । इन्हें मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर अब 221 हो गई है । इनमें से 160 स्वस्थ हो चुके हैं और नौ व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 52 हो गए हैं ।








