FEATUREDjabalpur

Corona jabalpur : मेडिकल कालेज में शुक्रवार से नई लैब में शुरू हो सकती कोरोना टेस्ट की सुविधा

जबलपुर, ।यशभारत। खबर है कि मेडिकल में शुक्रवार से एक और नई लैब में कोरोना टेस्ट की सुविधा शुरू हो जाएगी,  जबलपुर के लिये यह खबर काफी राहत वाली हो सकती है।

लंबे समय से इसके लिए प्रयास चल रहे थे। जो अब जाकर सफल हुए। सब ठीक रहा तो शुक्रवार से कोरोना टेस्ट मेडिकल कालेज की नई लैब में शुरू हो जाएगा। इससे रिपोर्ट मिलने में विलंब नहीं होगा।  इस सुविधा से अभी 100 टेस्ट हो जाएंगे। यहांं वर्तमान में 1 लैब ही प्रारम्भ थी।

दो लैब और जल्द ही तैयार हो जाएंगी। दो लैब बनने के बाद 200 से 250 तक को टेस्ट एक दिन में ही हो जाएंगी। यहां यह जानना जरूरी है कि जबलपुर के आसपास के जिलों की भी जांच होंगी। इस टेस्ट के लिये बायोकेमेस्ट्री के प्रोफेसरों को ट्रैनिंग करा दी गई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम