Corona Crisis : 5 लाख तक का लंबित रिफंड तुरंत जारी करेगा Income Tax Department
कोरोना वायरस के कारण देशभर में लॉकडाउन से आर्थिक तंगी से जूझ रहे देशवासियों और कारोबारियों को राहत देने के लिए सरकार ने अहम फैसला किया है उसने तय किया है कि वह सभी कारोबारी संस्थाओं और व्यक्तियों को 5 लाख रुपये तक के सभी लंबित आयकर रिफंड तुरंत जारी करेगी
इसके साथ ही जीएसटी और कस्टम विभाग में लंबित सभी रिफंड भी जारी किए जाएंगे. इनकम टैक्स विभाग ने इस बारे में ट्वीट करके जानकारी दी है. उसने बताया कि पांच लाख रुपये तक के लंबित रिफंड जारी करने के फैसले से 14 लाख करदाताओं को तत्काल फायदा होगा
In context of COVID-19 situation & to grant immediate relief to taxpayers, GOI has decided to issue all pending income-tax refunds upto Rs.5 lakh & GST/Custom refunds with immediate effect.@nsitharaman @nsitharamanoffc @Anurag_Office @FinMinIndia @PIB_India @cbic_india #StaySafe pic.twitter.com/sF0cU8WyA1
— Income Tax India (@IncomeTaxIndia) April 8, 2020
सरकार ने इसी के साथ सभी लंबित जीएसटी और कस्टम रिफंड भी जारी करने का निर्णय लिया है. इससे छोटे उद्योगों (एमएसएमई) समेत करीब एक लाख कारोबारी संस्थाओं को फायदा पहुंचेगा
वित्त मंत्रालय का कहना है कि तुरंत रिफंड देने की प्रक्रिया में करीब 18,000 करोड़ रुपये करदाताओं को वापस दिए जाएंगे
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 5,274 पर पहुंच गई. देश में अब तक इस महामारी से 149 लोगों की मौत हो चुकी है

