Latest

Corona Crisis : 5 लाख तक का लंबित रिफंड तुरंत जारी करेगा Income Tax Department

कोरोना वायरस के कारण देशभर में लॉकडाउन से आर्थिक तंगी से जूझ रहे देशवासियों और कारोबारियों को राहत देने के लिए सरकार ने अहम फैसला किया है उसने तय किया है कि वह सभी कारोबारी संस्थाओं और व्यक्तियों को 5 लाख रुपये तक के सभी लंबित आयकर रिफंड तुरंत जारी करेगी

इसके साथ ही जीएसटी और कस्टम विभाग में लंबित सभी रिफंड भी जारी किए जाएंगे. इनकम टैक्‍स विभाग ने इस बारे में ट्वीट करके जानकारी दी है. उसने बताया कि पांच लाख रुपये तक के लंबित रिफंड जारी करने के फैसले से 14 लाख करदाताओं को तत्काल फायदा होगा

सरकार ने इसी के साथ सभी लंबित जीएसटी और कस्टम रिफंड भी जारी करने का निर्णय लिया है. इससे छोटे उद्योगों (एमएसएमई) समेत करीब एक लाख कारोबारी संस्थाओं को फायदा पहुंचेगा

वित्‍त मंत्रालय का कहना है कि तुरंत रिफंड देने की प्रक्रिया में करीब 18,000 करोड़ रुपये करदाताओं को वापस दिए जाएंगे

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 5,274 पर पहुंच गई. देश में अब तक इस महामारी से 149 लोगों की मौत हो चुकी है

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम