सीसी रोड को डामर रोड से जोडऩा भूला ठेकेदार,माधवनगर में दुर्घटना की संभावना से क्षेत्र के लोग परेशान

images 51

कटनी। उपनगरीय क्षेत्र माधवनगर संत कंवरराम वार्ड क्रमांक 42 स्थित पोस्ट आफिस से अमीरगंज रोड तक नगर निगम के द्धारा सीसी रोड का निर्माण कराया गया है लेकिन सडक़ के दोनों ओर सीसी रोड को डामर रोड से सही तरीके से नहीं जोड़ा गया है।

जिसके कारण सीसी रोड के अमीरगंज मार्ग व संजय नगर मार्ग के ज्वाइंटर के पास दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है। क्षेत्र की जनता ने सीसी रोड निर्माण के लिए नगर निगम प्रशासन का आभार व्यक्त किया है लेकिन सडक़ निर्माण के बाद उत्पन्न हुई इस नई समस्या का ध्यान महापौर प्रीती संजीव सूरी व नगर निगम आयुक्त विनोद कुमार शुक्ला सहित क्षेत्रीय पार्षद गोविंद चावला की ओर आकर्षित कराते हुए सीसीरोड के दोनों ओर डामर रोड से ज्वाइंट सही बनाने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें-  भोपाल के ISBT बस स्टैंड पर लगी भीषण आग, वर्मा ट्रेवल्स की कई बसें जलकर खाक, मची अफरा-तफरी