कन्या महाविद्यालय कटनी में संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया प्रश्नमंच प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
कन्या महाविद्यालय कटनी में संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया प्रश्नमंच प्रतियोगिता का हुआ आयोज
कटनी-भारत के संविधान के निर्माण और अंगीकरण की स्मृति में प्रतिवर्ष 26 नवंबर को मनाया जाने वाला संविधान दिवस शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी में अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार राजनीति विभाग एवं भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की मुख्य थीम “भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन” रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात ने सभी उपस्थित प्राध्यापक, अतिथि विद्वान, कार्यालय स्टॉफ तथा छात्राओं के साथ मिलकर भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया। इस दौरान पूरे सभागार में “हम भारत के लोग…” की गूंज सुनाई दी, जिसने सभी को संविधान के प्रति निष्ठा और गर्व का भाव जगाया।
उद्घाटन संबोधन में प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात ने कहा कि भारतीय संविधान विश्व का सबसे जीवंत और वृहद् लिखित संविधान है, जो हमें समता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुता के मूल्यों की रक्षा करने का संकल्प देता है। उन्होंने डॉ. भीमराव अम्बेडकर और संविधान सभा के अन्य सदस्यों के योगदान को याद करते हुए कहा कि यह संविधान केवल कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि भारतीय गणतंत्र की आत्मा है।
भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. विमला मिंज ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र तभी मजबूत होता है जब युवा पीढ़ी संविधान के मूल्यों को हृदय से अपनाए। उन्होंने मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के बीच संतुलन पर बल देते हुए छात्राओं से संविधान के प्रति पूर्ण निष्ठा रखने का आह्वान किया।
प्रस्तावना वाचन के पश्चात् दो रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पहली थी “भारतीय संविधान प्रश्नमंच प्रतियोगिता” जिसमें छात्राओं ने संविधान की विभिन्न धाराओं, अनुच्छेदों और संशोधनों पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दिए। परिणाम इस प्रकार रहे:
प्रथम स्थान : आंकाक्षा जायसवाल
द्वितीय स्थान : संध्या पटेल
तृतीय स्थान : साक्षी चौधरी
दूसरी प्रतियोगिता “मौलिक अधिकारों पर स्लोगन प्रतियोगिता” थी, जिसमें छात्राओं ने रचनात्मक और प्रेरक स्लोगन प्रस्तुत किए। परिणाम इस प्रकार रहे:
प्रथम स्थान : सोनम पटेल
द्वितीय स्थान : पूजा कोरी
तृतीय स्थान : सोनम ठाकुर
विजेताओं को प्राचार्य और प्रकोष्ठ प्रभारी द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ की समिति सदस्यों डॉ. रोशनी पाण्डेय, श्रीमती प्रियंका सोनी, स्मृति दहायत, सृष्टि श्रीवास्तव, आंजनेय तिवारी, डॉ. मदन सिंह मरावी तथा मीनाक्षी वर्मा का विशेष योगदान रहा।
वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. साधना जैन, डॉ. रश्मि चतुर्वेदी, के.जे. सिन्हा, डॉ. वीणा सिंह, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अमिताभ पाण्डेय, सुश्री मिथलेश्वरी, सुश्री शिल्पी कुमारी सिंह, नागेंद्र यादव, डॉ. अशुतोष द्विवेदी, डॉ. अनिल द्विवेदी, डॉ. अपर्णा मिश्रा, डॉ. रीना मिश्रा, डॉ. अशोक शर्मा, भीम बर्मन, प्रेमलाल कॉवरे, नम्रता निगम, डॉ. सोनिया कश्यप, आरती वर्मा, श्वेता कोरी, देववती चक्रवर्ती, रत्नेश कुशवाहा, डॉ. वंदना चौहान, पूनम गर्ग, तथा सुषमा वर्मा सहित कई अन्य शिक्षक एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।








