katniमध्यप्रदेश

महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन

महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नम

 

कटनी। जिला कांग्रेस कमेटी शहर के आस्था प्लाजा, बरगवां स्थित कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं उत्साह के साथ मनाई गई।

 

कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। उपस्थित कांग्रेसजनों ने दोनों महान विभूतियों को श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद किया।

 

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला जी ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने सत्य और अहिंसा को अपना हथियार बनाकर देश को स्वतंत्रता का मार्ग दिखाया, वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी ने सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से देशसेवा की मिसाल कायम की। आज आवश्यकता है कि हम दोनों महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में उतारकर समाज और राष्ट्रहित में कार्य करें।

 

उन्होंने कहा कि गांधी जी का सत्य-अहिंसा का संदेश और शास्त्री जी का ‘जय जवान, जय किसान’ का संकल्प आज भी देश को दिशा देने वाला है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनके विचारों से प्रेरणा लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक एकता और जनसेवा के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए।

 

कार्यक्रम में कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन, संघर्ष एवं राष्ट्रसेवा पर अपने विचार व्यक्त किए तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला, प्रेम बत्रा, राजा जगवानी, राजेश जाटव, प्रशांत जायसवाल, रंजीत सिंह, नरेंद्र राय, कमल पांडे, आनंद पटेल, मुकेश परोहा, मंगल सिंह, माया चौधरी, मुमताज बानो, पंकज गौतम, मनोज गुप्ता, दिग्विजय सिंह, संजय गुप्ता, सुशील जायसवाल, इरशाद खान, अभिषेक शिवहरे, विनीत जायसवाल, उदय सिंह, देवीदास तुलस्यानी, रवि मंगलानी, सुरेंद्र राणा, राजेश निषाद एवं हर्षित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Back to top button